आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 20 नवम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 20 नवम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। काम की जगह आपकी प्रगति होने से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन बढ़ सकती है। लेकिन इसका असर आप पर नहीं होगा दूसरों की कृति और आपके बारे में बोली जाने वाली बातों के बारे में सतर्कता बरतें।

करियर: आपके नेतृत्व कौन से गुण से आप सभी को साथ लेकर मार्गदर्शन कर पाएंगे।

लव: रिलेशनशिप के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी और उनको पूरा करने के लिए पार्टनर का साथ भी मिलेगा।

हेल्थ: शरीर की कमजोरी की वजह से पैर में दर्द हो सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 3

🐄 वृषभ: आज आपकी परिस्थिति में बदलाव लाने के लिए आपको शरीर और मन दोनों की ही लिंग पर ध्यान देना होगा। अपनी भावनाओं को समझ कर उन पर काम करना नकारात्मकता मिटाएगा और शरीर की तंदुरुस्ती मन को प्रसन्न रखने के लिए मददगार रहेगी। मिले हुए मौके मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें।

करियर: काम संबंधित कॉन्ट्रैक्ट बनेंगे जिसकी वजह से आर्थिक परिस्थिति सक्षम बनेगी।

लव: युवाओं के लिए नया रिलेशनशिप की शुरुआत होगी।

हेल्थ: शरीर में बन रही खून की कमी को दूर करने की कोशिश करते रहे।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 5

👫 मिथुन: आज आपके काम में प्रगति देखने के लिए कुछ ना कुछ आपको काम करते रहना पड़ेगा भले ही काम की गति धीमी ही क्यों ना हो बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति और जानकारी इकट्ठा करने की जरूरत होगी। आपका काम ही आपकी पहचान जल्दी बनेगा।

करियर: काम से जुड़ा टारगेट पूरा करते समय योजना में थोड़े बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी।

लव: रिलेशनशिप को परिवार द्वारा सम्मति मिलना आपको आनंद देगा।

हेल्थ: कफ की वजह से सुबह में तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🦀 कर्क: आज फिलहाल आपके विचार ही आपके दुश्मन बन रहे हैं। खुद के प्रति कठोरता आपको तकलीफ देती रहेगी। अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना भी आपके लिए जरूरी होगा। शरीर और मन को तंदरुस्त रखने के लिए योग प्राणायाम और जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत होगी।

करियर: काम वक्त पर पुराना न कर पाना मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।

लव: लव लाइफ में अपेक्षा अनुसार प्रगति न देख पाना आपको नकारात्मक बना सकता है।

हेल्थ: शरीर में कम इम्यूनिटी होने की वजह से छोटी समस्याएं भी बड़ी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 2

🦁 सिंह: आज आपकी बातों को समझने में लोग नाकामयाब रह सकते हैं, जिसकी वजह से आपको कुछ वक्त के लिए उनसे दूरियां महसूस हो सकती है। अपने काम पर अधिक ध्यान देना आपको व्यक्तिगत जीवन से दूर ले जा सकता है। इसलिए काम और जीवन के बाकी पहलुओं में संतुलन बनाए रखिए।

करियर: करियर में बदलाव लाने का योग्य मार्ग अभी नहीं मिलेगा, जब तक आप को मिले हुए अवसर से पूरा समाधान नहीं मिलता, तब तक करियर में बड़ा बदलाव न लाए।

लव: पार्टनर के प्रति आपकी नाराजगी बढ़ सकती है।

हेल्थ : शरीर की थकान को दूर करने के लिए व्यायाम और आराम सही मात्रा में करें।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 9

💁‍♀ कन्या: आज आपको सौंपा हुआ काम पूरा करने में आप सफल रहेंगे। अपेक्षा से कम समय में काम पूरा करना आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आपके काम के प्रति बढ़ती रूचि देख काम की जगह आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है जो आपका रुतबा बढ़ाएगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनने की वजह से आपकी समस्याओं का समाधान भी आपको आसानी से मिलेगा।

करियर: आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े ट्रेनिंग मिलने की आशंका इस ट्रेनिंग द्वारा कार्य को और निपुणता से कर पाएंगे।

लव: बिना कहे आपकी बात को पार्टनर द्वारा समझ लेना आपको मानसिक समाधान दिला सकता है।

हेल्थ: बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए योग्य खानपान पर ध्यान दें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

⚖ तुला: आज आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए व्यक्ति को जीवन के बारे में कौन सी बात बतानी है और कितनी गहराई तक बतानी है इस बात पर इस बात की सतर्कता रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े वाद खड़े हो सकते हैं।

करियर: आपके और सहकर्मी में तालमेल बना रहना मुश्किल हो सकता है।

लव: पूर्व प्रेमी फिर से आप को फंसाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए उनके संपर्क में ना रहे।

हेल्थ: मसालेदार खाने की वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 7

🦂 वृश्चिक: आज आपके इरादे पक्के होने के बावजूद भी आज शरीर का साथ मिल पाना कठिन हो सकता है। काम के बारे में आपको सभी स्तोत्र उपलब्ध होंगी, फिर भी शरीर की कमजोरी की वजह से अपनी क्षमता अनुसार काम करवाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के बर्ताव की वजह से आपका अहंकार दुखाया जाएगा इसलिए हर बात को बहुत गंभीरता से लेकर ना चले।

करियर: एचआर और रिक्रूटमेंट के क्षेत्र के लोगों को अपना टारगेट पूरा कर पाना कठिन हो सकता है।

लव: आपके मन के विरुद्ध परिवार का कोई व्यक्ति शादी से जुड़ा निर्णय ले सकता है।

हेल्थ: सिर दर्द और कम ऊर्जा की वजह से दिनभर सुस्त महसूस होगा।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

🏹 धनु: आज आपकी पैसों के बारे में रखी हुई सतर्कता आपकी भविष्य में मददगार रहेगी। अभी मिल रहे पैसों का निवेश योग्य तरीके से करना होगा। जिसकी वजह से आपको आर्थिक फायदा निजी भविष्य में हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति पर बना हुआ कर्जा मिटाने के लिए आपको मदद करनी पड़ेगी।

करियर: काम से जुड़ी यात्रा द्वारा बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

लव: जीवनसाथी का चुनाव करते समय व्यक्ति की योग्यता को अच्छी तरह से परखें।

हेल्थ: हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

🐊 मकर: आज आपकी बचपन में घटी किसी घटनाओं को लेकर फिर से दुख महसूस कर सकते हैं आपके अंदर बन रही प्रतिशोध की भावना को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि यह भावनाएं जितनी आप तब आएंगे उतनी ही जटिल बनती जाएंगे। माता द्वारा मिली आलोचना आपके अंदर खुद के प्रति द्वेष बढ़ा सकती है।

करियर: महत्वपूर्ण काम में गलती हो सकती है इसलिए काम करते समय अधिक सावधानी बरतें।

लव: रिलेशनशिप में अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश वाद उत्पन्न कर सकती है।

हेल्थ: पीठ और कंधे का दर्द सता सकता है।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 7

🏮 कुंभ: आज आपकी पुरानी बातों का अंत होने के बाद ही नए की शुरुआत हो सकती है। इसलिए यदि जीवन से कोई बात अगर छूट रही हो तो उसे पकड़कर रखने की कोशिश ना करें। वक्त के साथ आपको आपके लिए क्या योग्य है और कुछ बातें आपके मन के जैसे क्यों नहीं हुई इन बातों का भी आकलन होगा।

करियर: मैनेजमेंट द्वारा कंपनी में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं जिसका असर आपकी नौकरी पर भी होगा।

लव: रिलेशनशिप में कुछ कठिनाइयों का सामना आज हो सकता है।

हेल्थ: शरीर तंदरुस्त होने के बावजूद भी किसी भी काम को करने का उत्साह कम रहेगा।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 4

🐋 मीन: आज आप प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। यदि आप नहीं प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो दस्तावेज पूरी तरह से पर रखकर ही नए प्रॉपर्टी की डील करें। आज पैसा जितनी तेजी से आपके पास आएगा, उतनी तेजी से निकल भी जा सकता है। इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने पर पहले ध्यान देना होगा।

करियर: काम करते समय वक्त की पाबंदी का ध्यान रखना होगा।

लव: आपके और पार्टनर के बीच के संबंध मधुर बनेंगे।

हेल्थ: एड़ी का दर्द सता सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 4

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…