राइस मिलों का सतत् निरीक्षण किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि क्रय केन्द्रों से सम्बद्ध चावल मिलों को विभिन्न क्रय एजेन्सियों के धान क्रय केन्द्रों से प्राप्त हो…

राइस मिलों का सतत् निरीक्षण किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि क्रय केन्द्रों से सम्बद्ध चावल मिलों को विभिन्न क्रय एजेन्सियों के धान क्रय केन्द्रों से प्राप्त हो…

लखनऊ 19 नवंबर। राइस मिलों का सतत् निरीक्षण किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि क्रय केन्द्रों से सम्बद्ध चावल मिलों को विभिन्न क्रय एजेन्सियों के धान क्रय केन्द्रों से प्राप्त हो रहे धान का पृथक-पृथक चट्टा लगा हो और धान की प्राप्ति तथा कुटाई से सम्बन्धित अद्यतन विवरण प्रत्येक मिल पर उपलब्ध हो। शासन की मन्शानुरूप कृषकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा अनियमितता की दृष्टि में तत्काल कठोर कार्यवाही की जाये। पारदर्शी ढंग से धान क्रय हो और कृषकों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाये।
यह निर्देश उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ”धुन्नी सिंह” ने आज यहां लखनऊ मण्डल की धान खरीद वर्ष 2020-21 एवं अन्य विभागीय कार्याें की प्रगति समीक्षा बैठक में दिए। लखनऊ मण्डल में स्वयं सहायता समूह को दुकान आवंटन किये जाने के संबंध में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों में स्वयं सहायता समूह को 64 उचित दर दुकानों का आवंटन किया गया है। इसके अतिरिक्त 168 अन्य उचित दर दुकानों की नियुक्ति 01 अप्रैल 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक की गयी है।
आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के बारे में अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों में आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत कुल 64,342 लाभार्थियों को, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित नहीं थे, को चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही प्रवासी श्रमिकों से, जो पूर्व से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित थे, उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न दिलाया गया।
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री को संबंधित अधिकारियों ने धान खरीद की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि लखनऊ सम्भाग के जनपद लखनऊ में समस्त क्रय संस्थाओं द्वारा स्थापित 21 केन्द्रों पर 694 कृषकों से कुल 2876.52 मी0टन, जनपद रायबरेली में स्थापित 71 केन्द्रों पर 3434 कृषकों से कुल 17957.67 मी0टन, जनपद उन्नाव में संचालित 30 केन्द्रों पर 1004 कृषकों से कुल 4250.48 मी0टन, जनपद हरदोई में संचालित 91 केन्द्रों पर 9936 कृषकों से 65744.28 मी0टन, जनपद सीतापुर में 116 केन्द्रांे पर 17889 कृषकों से 94409.72 मी0टन तथा जनपद लखीमपुर-खीरी में 130 केन्द्रों पर 17818 कृषकों से 125902.69 मी0टन की खरीद की गयी है। इस प्रकार लखनऊ सम्भाग में अद्यतन तिथि तक समस्त क्रय संस्थाओं द्वारा कुल 459 क्रय केन्द्र संचालित करते हुये कुल 311141.36 मी0टन की धान खरीद की गयी है एवं 50775 कृषकों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा लखनऊ सम्भाग में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं अनियमितता बरतने की दशा में कुल 31 प्रथम सूचना रिपोर्ट, 06 निलम्बन, 04 विभागीय कार्यवाही व 09 प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही की गयी है।
बैठक में लखनऊ मण्डल के आपूर्ति एवं विपणन शाखा के अधिकारियों के साथ क्रय संस्थाओं के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…