आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 9 नवम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 9 नवम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आप पर काम का दबाव होने के बावजूद भी आप परिस्थिति का आनंद ले पाएंगे। दिन के अंत तक कोई ना कोई समस्या का सामना होता रहेगा। फिर भी आपका आत्मविश्वास कम नहीं होगा। सेहत का साथ ना मिलने की वजह से कान की गति धीमी हो सकती है।

करियर: आखरी वक्त तक काम खत्म न होना स्ट्रेस बढ़ाएगा।

लव: पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।

हेल्थ: थायराइड से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 8

🐄 वृषभ: आज आप पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें, क्योंकि वक्त पर पैसा ना लौटा पाना आपके बारे में गलतफहमियां बढ़ा सकता है। पैसों का निवेश योग्य तरीके से करना होगा। पैसों से और पैसा किस तरह से बन सकता है, इस बात पर ध्यान दें।

करियर: वाणिज्य क्षेत्र के व्यक्ति प्रगति करेंगे।

लव: रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए आपके और सहयोग की अपेक्षा पार्टनर को हो सकती है।

हेल्थ: सेहत को ठीक करने के लिए पैसा खर्च हो सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 2

👫 मिथुन: आज निर्णय के परिणाम बिना सोचे ही आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। जिसके द्वारा आप को शुरुआत में तो आनंद मिलेगा, लेकिन दूर दृष्टि से देखने के बाद काम से जुड़ी तकलीफ के बारे में जागरूकता आएगी।

करियर: एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुड़े व्यापार में प्रगति दिखेगी।

लव: पार्टनर और आपके बीच मतभेद होने के बावजूद भी परिस्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास दोनों साथ में मिलकर करेंगे।

हेल्थ: पित्त बढ़ने की वजह से त्वचा संबंधित विकार हो सकते हैं।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 1

🦀 कर्क: आज का दिन महिलाओं के लिए खास रहेगा। निकट भविष्य को सुधारने के लिए किए गए प्रयत्नों में यश मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगेगी। आपके विचारों में क्लेरिटी आने की वजह से क्या लक्ष्य रखना है और उसको किस तरह से पाना है, यह भी आपको पता चलेगा।

करियर: संबंधित बातों को आप गंभीरता से लेंगे।

लव: मनचाहे व्यक्ति को पाने के लिए किया प्रयास सफलता देगा।

हेल्थ: मौसम की वजह से दिन की शुरुआत में तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर : 8

🦁 सिंह: आज परिवार संबंधित बातें आपके मन के खिलाफ होने की वजह से लोगों के प्रति आपके विचार बदलने लगेंगे। आपको मिली हुई आर्थिक प्रगति का फायदा परिवार को भी होगा। नई प्रॉपर्टी लेने के लिए उचित समय है। वास्तु विशेषज्ञ द्वारा मिला मार्गदर्शन उपयुक्त होगा।

करियर: वैद्यकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्राइवेट प्रैक्टिस के बारे में सोचना उचित होगा।

करियर: पती-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

हेल्थ : बुजुर्गों की सेहत में बदलाव आना चिंता बढ़ा सकता है।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 1

💁‍♀ कन्या: आज आपके जीवन के बारे में दूसरों की क्या राय है और दूसरों की सोच को अधिक महत्व देने की वजह से आपके अंदर पोटेंशियल होने के बावजूद भी आप उसका फायदा नहीं उठा पाएंगे। अपने विचारों का दायरा बढ़ाकर जो बातें आपको रोक रही हैं, उनसे निकलने की कोशिश करें।

करियर: नौकरी में बदलाव लाने का प्रयत्न कड़ी मेहनत के बाद सफलता देगा।

लव: विवाह से संबंधित प्रगति होने के लिए और देर हो सकती है।

हेल्थ: पेट संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 6

⚖ तुला: आज अपेक्षित बातों में अचानक से बदलाव दिखेगा जो आपको मानसिक रूप से अधिक तकलीफ होगा। प्रिय व्यक्ति से पुरानी बातों की वजह से फिर से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं जिसकी वजह से रिश्ता टूटने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

करियर : काम की जगह हो रही राजनीति की वजह से आपको तकलीफ हो सकती है।

लव: आपकी व्यक्तिगत बातें दूसरों को पता चलने से भावनात्मक रूप से आप दुखी हो सकते हैं।

हेल्थ: छोटी बीमारी को भी ठीक होने में अधिक वक्त लग सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर: 3

🦂 वृश्चिक: आज आपको परिवार और काम के बीच संतुलन बना पाना आपके लिए आज मुश्किल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में अचानक से सकारात्मक बदलाव दिखेगा। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी, जो नए काम के अवसर प्राप्त करने के लिए मददगार होगी।

करियर: काम से जुड़ा टारगेट पूरा करने की कोशिश करनी होगी।

लव: रिश्तेदारों को द्वारा सुझाया विवाह का प्रस्ताव आपके लिए उचित होगा।

हेल्थ: पेट और किडनी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर: 9

🏹 धनु: आज आपके स्वभाव में आपको काफी फर्क नजर आएगा। परिस्थिति चाहे जितने भी नकारात्मक क्यों ना हो, फिर भी आप अपने मन की शांति को ढलने नहीं देंगे। लोग और उनके बर्ताव के बारे में आ रही जागरूकता और उनकी गलतियों को माफ करो माफ करके आगे बढ़ना, आपको भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर प्रगति देगा।

करियर: विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति क्या आनंद मिलेगा।

लव: मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता जोड़ पाना आपके लिए आसान होगा।

हेल्थ: दांत संबंधी तकलीफ दूर होगी।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 5

🐊 मकर: आज आपको अपने व्यक्तित्व के बारे में सजग होकर किन बातों पर ध्यान देना है और किन बातों को सुधारना है, यह तय करना होगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा।

करियर: युवा और बच्चों को अपनी पढ़ाई की तरफ अधिक ध्यान देना होगा।

लव: बच्चों से जुड़े निर्णय लेते समय पति-पत्नी में विवाद बढ़ सकते हैं।

हेल्थ: पेट में बढ़ती गर्मी नई बीमारी खड़ी कर सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर: 2

🏮 कुंभ: आज अपनी हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को आपके करीब आने का अवसर आपको देना होगा, तभी लोग आपको अच्छे से जान पाएंगे। अकेलापन बढ़ने की वजह से सकारात्मक बातों से भी आप मुंह फेर सकते हैं।

करियर: काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन काम से जुड़ी प्रगति भी आपको जल्दी मिलेगी।

लव : पार्टनर द्वारा रिलेशनशिप को बेहतर करने का सहयोग न मिल पाना आपका स्ट्रेस बढ़ाएगा।

हेल्थ: कमर का दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 4

🐋 मीन: आज आपके आसपास काफी सारे ऑप्शन होंगे, जिनमें से किसी एक का चुनाव करवाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मित्रों द्वारा अलग-अलग सुझाव मिलना आपकी तकलीफ बढ़ाएगा। बड़े और अनुभवी व्यक्ति की बातों पर गौर करें।

करियर: इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को काम में बदलाव ला कर नई तरीके से काम पेश करना सीखना होगा।

लव: रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मक बातों का प्रभाव आप पर अधिक होगा।

हेल्थ: शरीर को आराम की जरूरत होगी।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर : 7

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…