*मॉल में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल*

*मॉल में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल*

गाज़ियाबाद,नवंबर।* रविवार को इंदिरापुरम के एक मॉल में दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में माल की महिला सुपरवाइजर और दूसरी महिला के बीच किसी बात को लेकर काफी देर तक कहासुनी होती रही। मॉल की महिला कर्मचारी का कालर पकड़ने वाली महिला ने एक बार कर्मचारी को धक्का देकर एक दुकान के अंदर गिराने का प्रयास भी किया। वीडियो में कई लोग दोनों के बीच चल रही कहासुनी को देखते हैं, लेकिन कोई झगड़ा रुकवाने का प्रयास नहीं करता। इसी बीच एक महिला आकर दोनों के बीच सुलह का प्रयास करती है। करीब आठ मिनट के वीडियो में कहासुनी है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा के मुताबिक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। दोनों का आपस में पुराना विवाद है।