जमुनापारी बकरी के आनुवांशिक सुधार के लिए मेले का आयोजन…

जमुनापारी बकरी के आनुवांशिक सुधार के लिए मेले का आयोजन…

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ…

इटावा/ उत्तर प्रदेश-: चकरनगर कस्बा में भेड़ व जमुनापारी बकरी के आनुवांसिक सुधार के लिए वृहद जनपद स्तरीय मेले का गुरूवार को जिलाधिकारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें क्षेत्र के 530 किसानों ने लगभग 1700 जमुनापारी बकरा व बकरियों का रजिस्ट्रेशन कराया।
निरंजन नगर निरंजन इंटर कॉलेज राजपुर के प्रांगण में आयोजित भेड़ एवं जमुनापारी बकरी के आनुवांसिक सुधार के लिए वृहद जनपद स्तरीय मेले का जिलाधिकारी श्रुति सिंह से फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें क्षेत्र से 530 किसानों ने अपने 250 जमुनापारी बकरे व 1700 बकरियों का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके पूर्व तीन चयन समिति गठित की गई। जिन्होंने क्षेत्र से आए उत्कृष्ट प्रजाति के बकरा व बकरियों का चयन किया। मेले में मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बिनीत पांडेय, डॉ गोपाल दास केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम मथुरा, डॉ डीके शर्मा संयुक्त निदेशक, डॉ एससी वर्मा, डॉ नीरज शुक्ला, डॉ केपी सिंह, डीके पांडेय पशुधन प्रसार अधिकारी, प्रभारी प्रचार समिति के उपरांत चयन समिति में डॉ मंजू दोहरे, डॉ माला सिंह, डॉ एनपी सिंह, राजेश गोयल, नरेन्द्र शर्मा, शशांक चौहान, कृष्ण कुमार यादव, सुनील भटेले, मेला संयोजक डॉ राहुल कुमार के उपरांत कार्यक्रम का संचालक आरके त्रिपाठी ने किया।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…