*सांसद के गनर ने खुद को गोली मारी, मौत*

*सांसद के गनर ने खुद को गोली मारी, मौत*

*गाजियाबाद,नवंबर।* सांसद अनिल अग्रवाल के गनर गौरव कुमार ने रविवार की देर शाम सांसद के आवास पर खुद को गोली मार ली। उन्हें तत्काल यशोदा अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कवि नगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

क्षेत्राधिकारी द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि मूलरूप से सरूरपुर बागपत के रहने वाले कांस्टेबल गौरव कुमार तीन महीने पहले ही गनर के रूप में यहां तैनात हुए थे। वह2011 बैच के आरक्षी थे। सांसद के वाहन चालक संजय के साथ एक ही कमरे में रहते थे। संजय ने बताया कि दोनो बाहर बैठे थे। इसके बाद गौरव अपने कमरे में आकर कान में लीड लगाकर किसी से बात करने लगा। बात करने के लहजे से लग रहा था कि शायद वह अपने घर बात कर रहा था। अचानक करीब 8.30 बजे गोली चलने की आवाज आई तो वह दौड़ कर अंदर गया। देखा की गौरव घायल है और जमीन पर पड़ा है। गोली उसके गले मे ठुड्डी के नीचे बीच गले मे लगकर सिर के पीछे निकल गई थी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दे कर अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।