*छेडछाड़ का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब, झुलसी*

*छेडछाड़ का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब, झुलसी*

*फिरोजाबाद, नवंबर।* थाना पचोखरा क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की रात खेत से लौट रही एक महिला द्वारा छेडछाड का विरोध करने पर चार लोगों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला झुलस गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ षुरू कर दी है। थाना पचोखरा क्षेत्र निवासी एक महिला रविवार की रात खेत से लौट रही थी। महिला का आरोप है कि तभी रास्ते में उसे चार युवक मिले। जिन्होंने उसके साथ छेडछाड की। महिला द्वारा विरोध किया गया तो आरोप है कि इन युवकों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गयी। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने तत्काल ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

इस सम्बंध में एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि महिला के ऊपर तेजाब डालने की सूचना मिली थी। महिला को भर्ती कराया गया है। महिला लगभग 23 प्रतिषत जली है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दो नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ षुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला का पति, उसका भाई व एक अन्य पहले से ही किसी महिला से छेडछाड व तेजाब से जलाने के आरोप में जेल में बंद है। इसमे एक बात और सामने आयी है कि ये जो दो नामजद आरोपी है इन लोगों ने महिला के पति व उसके भाई की गिरफ्तारी में सहयोग किया था। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।