महर्षि बाल्मीकि की जयंती जिले में भव्य रूप से मनाई गई…

महर्षि बाल्मीकि की जयंती जिले में भव्य रूप से मनाई गई…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: शासन के निर्देशानुसार महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती जनपद में भव्य रूप से मनायी गयीं। इस अवसर पर जनपद के मन्दिरों मे कई आयेाजन किये गये। महावीर मन्दिरों, बाल्मीकि मन्दिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण पाठ हुआ। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि विश्व के आदि कवि है। जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना की। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। जिनके द्वारा रचित रामायण विष्व मे आदि ग्रन्थ के रूप में आज भी पूज्यनीय है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैष्विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौशाबा फुरकान, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, अपर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धाथ, अति मजिस्ट्रेट नन्दप्रकाश मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनिल कुमार आदि उपस्थित रहें।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…