रेखा के अभिनय के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में…

रेखा के अभिनय के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में…

पर्सनल सेकेट्री फरजाना से रेखा की “दोस्ती” के हैं वालीवुड में खूब चर्चे…

लखनऊ/मुंबई। बॉलीवुड की अदाकार रेखा 65 साल की हैं, रेखा ने फिल्मों में 70, 80 और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि उनकी खूबसूरती आज भी किसी यंग एक्ट्रेस की तरह बरकरार है। रेखा ने अपने करियर की कई ऐसी फिल्में दी हैं जो सदाबहार है। जितना वह अपनी अदाओं से लोगों को कायल बनाती हैं, उतना ही वह अपने शानदार अभिनय से भी बनाती हैं। रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां में रहती हैं रेखा का रिश्ता बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ भी काफी चर्चा में रहा। हालांकि इसके अलावा भी रेखा को लेकर कई और अटकलों ने सुर्खिया बटोरी हैं जिनमें से एक है रेखा की सेक्रेटरी।
सेकेट्री फरजाना को हर “चीज” की है छूट. . . . .                                                        अपनी पर्सनल सेकेट्री फरजाना के साथ रेखा 👆
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली रेखा पिछले कुछ सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। हालांकि, वे एक दो फिल्म में कैमियो करतीं नजर आई है। बॉलीवुड में रेखा एक रहस्य मानी जाती हैं। उतनी ही रहस्य भरी है उनकी और फरजाना की दोस्ती। कांजीवरम साड़ी और भारी भरकम ज्वैलरी उनकी पहचान है। फरजाना करीब 32 सालों से रेखा के साथ है। फरजाना पहले हेयर स्टाइलिस्ट थीं लेकिन रेखा से मिलने के बाद वह उनकी सेक्रेटरी बन गई और 32 सालों से रेखा का सारा काम काज देखती आ रही है। फरजाना का पहनावा आदमियों की तरह है। कहा जाता है कि रेखा के कमरे में कोई नहीं आ सकता लेकिन फरजाना को हर चीज की छूट है। वो रेखा के घर में फैमिली मेंबर की तरह रहती हैं। रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना बहुत अच्छे से जानती हैं। रेखा के साथ वो परछाई की तरह चलती हैं।
रेखा के दुपट्टे से फांसी लगा ली थी उनके पति ने…..
रेखा के निजी जीवन की बात करें तो अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के! कई एक्टर्स से उनके अफेयर की खबरें आईं। बाहरी दुनिया दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाती रही है सच्चाई किसी को नहीं पता। रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी की थी लेकिन एक के साल के भीतर ही उन्होंने रेखा के दुप्पटे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। रेखा के फिल्मी करियर की बात करें तो रेखा ने 1966 में फिल्म ‘रंगुला रत्नम‘ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमे से उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों से रेखा काफी हिट हुई थी। रेखा ने अपने करियर में करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,