04 अभियुक्त गिरफ्तार 35.5 किलोग्राम अवैध गांजा 01 कार, 64280 रू0 नगद व 04 मोबाइल फोन बरामद…

04 अभियुक्त गिरफ्तार 35.5 किलोग्राम अवैध गांजा 01 कार, 64280 रू0 नगद व 04 मोबाइल फोन बरामद…

जनपद जालौन/थाना कोतवाली उरई दिनांक 11.10.2020 को थाना कोतवाली उरई पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर राठ रोड ओवर ब्रिज के पास से 04 अभियुक्तों 1-विजयपाल 2-भूपचन्द्र 3-भरत 4-जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 35.5 किलोग्राम अवैध गांजा, 01 कार, 64280 रू0 नगद व 04 मोबाइल फोन बरामद हुये। इस संबंध में थाना कोतवाली उरई पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विजयपाल नि0 ग्राम दोहतरा चिल्ला जनपद बांदा।
2-भूपचन्द्र नि0 मो0 लंधानपुरा जनपद महोबा।
3-भरत नि0 मो0 लंधानपुरा जनपद महोबा।
4-जितेन्द्र नि0 कस्बा व थाना महराजपुर छतरपुर म0प्र0।
बरामदगी
1-35.5 किलोग्राम अवैध गांजा।
2-01 कार, 64280 रू0 नगद व 04 मोबाइल फोन।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…