खेतों में पराली या फसल अवशे ष न जलायें… 

खेतों में पराली या फसल अवशे ष न जलायें… 

पराली को खाद या पशुओं का चारा बनायें…

बीमारियों से बचाव हेतु साफ सफाई बनाये रखें-सीडीओ…

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह के निर्देषानुसार आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में पराली से सम्बन्धित फसल अवषेष प्रबन्धन बैठकों का आयोजन किया गया। जिनमें किसानों को सचेत किया गया कि अपने खेतों में फसल अवषेष न जलायें।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने विकास खण्ड कासगंज की ग्राम पंचायत रहमतपुर माफी में फसल अवषेष प्रबन्धन बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि किसान अपने खेतों में फसल अवषेष या पराली न जलायें। पराली जलाने पर जुर्माना लगाया जायेगा। पराली को खेत में सड़ाकर खाद बना लंे या पराली का उपयोग पषु चारे के रूप में करें। पराली जलाने पर 02 एकड़ से कम भूमि पर 2500 रू0, 02 से 05 एकड़ भूमि होने पर 05 हजार रू0 व 05 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों से 15 हजार रू0 प्रति घटना की दर से वसूली की जायेगी। यदि कोई बार बार पराली जलाता है तो उसके विरूद्व अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिले में 15 धान क्रय केन्द्र खोले गये हैं। इन पर सीधे किसानों से धान खरीद की जायेगी। किसान अपना पंजीयन अवष्य करा लें। धान क्रय का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी है। कोरोना संक्रमण, मलेरिया, डेंगू व अन्य रोगों से बचाव के लिये स्वच्छता कार्यक्रम में सभी सहयोग करें। अपने घरों के आसपास गंदगी, जलभराव और कूड़े के ढेर न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिये आवष्यक उपाय किये जायें। सफाई सुथराई पर विषेष ध्यान दिया जाये, जिससे बीमारियां न फैलें। कोविड-19 और संक्रामक रोगों से बचाव के लिये जागरूक हों, पूर्ण सावधानी बरतंे सोषल डिस्टेंस बनाये रखें तथा मास्क या अंगोछे का प्रयोग करें।

इस अवसर पर किसानों को सरसों बीज के मिनी किटों का निःषुल्क वितरण किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना, विषेष सफाई अभियान, कोविड-19 जागरूकता अभियान सहित कृषि योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके पर पीडी डीआरडीए रामायण सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

पत्रकार मुकेश यादव की रिपोर्ट…