छेड़खानी से आजीज आयी एक बेटी ने खुद ही…

छेड़खानी से आजीज आयी एक बेटी ने खुद ही…

दरिन्दे को जमकर पीटा…

अक्टूबर शनिवार 3-10-2020 जौनपुर/उत्तर प्रदेश प्रतिदिन हो रही छेड़खानी से आजीज आयी जौनपुर की एक बेटी ने खुद ही दरिन्दे को सबक सिखा दिया। आज वह सरेआम बीच सड़क पर मनचले युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। यह दृश्य देखकर वहां पर मौजूद अन्य युवक भी बदमाश को जमकर पीटा। यह घटना कही दूर दराज के इलाके में नही बल्की नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के सामने हुई। यही से चंद कदम की दूरी पर रोडवेज है जहां पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के सामने एक व्यूटी पार्लर है। इस पार्लर में शहर के एक मोहल्ले की लड़की काम करने के लिए आती थी। व्यूटी पार्लर आते समय एक युवक उसे प्रतिदिन छेड़ता था। व्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि आज वह युवक तो सारी हदे पार करते हुए मुझे धमकाते हुए लड़की को नौकरी से निकालने का फरमान ही जारी कर दिया। मैंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लड़की के परिवार को दी तो परिवार वाले मौके पर पहुंचकर बदमाश को धर दबोचा। पहले पीड़ित लड़की ने उसकी पिटाई की उसके बाद परिवार वाले व अन्य लोग मनचले की जमकर धुनाई कर डाला। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…