आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 1 अक्टूबर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 1 अक्टूबर 2020…

🐏 मेष: आज आपको मन की चंचलता बेचैन करा सकती है। हर परिस्थिति का हल मिलने तक अपना प्रयत्न ना छोड़े। अपने लक्ष्य और योजना में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। वक्त पर किया अपनी प्रगति का अभ्यास आपको अपने मार्ग पर बनाए रखने के लिए जरूरी होगा। पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा न करें। परिवार के सदस्यों में भावनिक स्तर पर संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी

🐄 वृषभ: आप जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अपने कंफर्ट से बाहर आकर नई बातों का आकलन और नई चीजों को सीखना आपके लिए जरूरी है। भूतकाल में जिन लोगों ने काम में रुकावट डालने की कोशिश की थी, उन लोगों से सावधान रहना जरूरी होगा। परिवार से मिली नाराजगी को भुलाने के लिए आपको अपने भावनात्मक स्तर पर अधिक काम करने की जरूरत होगी। लोगों के बारे में मन में रखा गुस्सा आपकी उन्नति के मार्ग में रुकावट डाल रहा है।

👫 मिथुन: आज आप अपने भावनात्मक और मानसिक स्तर को अधिक बेहतर बनाने के लिए जीवन शैली में बदलाव व्यायाम और सात्विक आहार की आपको जरूरत है। बीती हुई घटनाओं को हम बदल नहीं सकते हैं, लेकिन उन से सीख कर आगे बढ़ने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। परिवार से मिली आलोचना आपको अपनी असफलता के बारे में और भी दुःखी बना सकती है। खुद पर विश्वास बनाए रखें।

🦀 कर्क: आज आपको जीवन में बार बार मिल रही असफलता और आसपास के लोगों का आप के प्रति दुर्व्यवहार आपके अंदर कटुता पैदा कर रहा है। जीवन में मिल रहे अनुभवों का असर अपने स्वभाव पर ना होने दें। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति के परिचय के द्वारा आपका कोई काम आसान हो सकता है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और लगन बढ़ाना जरूरी होगा।

🦁 सिंह: आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे। उच्च शिक्षण से जुड़ा निर्णय लेने के लिए आपको योग्य मार्गदर्शन मिलेगा। अविवाहित लोग अपने विचार में बदलाव लाकर परिस्थिति से समझौता करने की कोशिश करेंगे। मन के खिलाफ लिया हुआ निर्णय आपको भले ही अभी तकलीफ दे रहा हो, लेकिन इस निर्णय से जुड़ी अच्छी बातों का भी आकलन आपको धीरे-धीरे होगा। फिर भी परिवार के दबाव में आकर अपने स्वभाव के विरुद्ध जाकर कोई भी निर्णय या काम ना करें

💁‍♀ कन्या: खुशखबरी की वजह से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवार के सदस्यों ने मिलकर लिया निर्णय कामयाब होगा और आपसी संबंध दृढ होंगे। काम में आई रुकावट के बावजूद भी आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो खोज शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। योग्य अवसर और योग्य व्यक्ति से परिचय आज हो सकता है।

⚖ तुला: आज विदेश यात्रा का आपका सपना जल्दी पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा से जुड़ी कोई प्रगति की खबर आज आपको शाम तक मिल सकती है। परिवार के प्रति अधिक भावुक रहना आपका काम से मन विचलित करा सकता है। पारिवारिक सदस्यों के भविष्य से जुड़ी। चिंता आपको सता सकती है। अपने अनुभव का और मिले हुए अधिकारों का उचित उपयोग करना सीखें।

🦂 वृश्चिक: आज आपके जीवन में सरलता होने के बावजूद भी आपको कोई ना कोई चिंता अपने सोच विचारों के कारण हो सकती है। भूतकाल में मिली असफलता नया काम शुरू करते वक्त आपके अंदर डर पैदा कर रहा है। इस डर को काबू करने की कोशिश करें। परिवार के सदस्य द्वारा आर्थिक नुकसान हो सकता है या फिर आपको आर्थिक उलझनों में कोई फंसा सकता है। अपने दायरे में रहकर ही औरों की मदद करना सीखें।

🏹 धनु: आज का दिन आपके लिए लकी दिन हो सकता है। आज आपकी मनोकामना पूरी होने की संभावना होगी, इसलिए सोच समझकर इच्छा रखें। हर स्तर पर मिल रही प्रगति आपका आत्मविश्वास और लगन बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए मददगार होगी। मित्र परिवार में से कोई अपना हेतु साध्य करने के लिए आपके करीब आने की कोशिश कर सकता है। सतर्क रहें। अपने आसपास सकारात्मक उर्जा बनाए रखने की कोशिश जारी रखें। विचारों में आ रहा परिवर्तन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा ही और दूसरों का आत्मविश्वास बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे।

🐊 मकर: आज आपके सुखी जीवन के लिए आर्थिक प्रगति के साथ-साथ मन की शांति और समाधान भी जरूरी होता है। आज अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने की कोशिश करें। भूतकाल में मिली असफलता भी सफलता में तब्दील हो सकती है। पसंदीदा व्यक्ति का साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। परिवार से जुड़ी समस्याएं मिटने की वजह से परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा

🏮 कुंभ: आज आप किसी और के अपयश की वजह से अपने अंदर डर पैदा ना होने दें। विद्यार्थियों को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। अपने निर्णय के बारे में चर्चा योग्य व्यक्ति से ही करें। गलत मार्गदर्शन मिलने की वजह से निर्णय में भी आप गलती कर सकते हैं। युवकों के बदलते व्यवहार की वजह से परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।

🐋 मीन: आज आप अपनी बातों को खुल कर बोलना और अपनी पसंद-नापसंद को सही तरीके से बताना आपको सीखना होगा। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। मन की शंका को और डर को अपने मार्ग की रुकावट ना बनने दें। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए कुछ ना कुछ कर्म करने की आवश्यकता है। यदि आप माता-पिता से अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं, तो अपने विचारों को शांति से और बिना किसी को नीचा दिखाए रखने की कोशिश करें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…