नवागत बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल…

नवागत बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का शिक्षक प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अवस्थी, जिलाध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह से मिले। बीएसए ने कहा कि उनके द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी कार्य समय से किए जाएंगे। ऐसा कोई काम नहीं किया जाएगा जिससे लोगों कोे कोई न दिक्कत हो। केवल लोग अपने कार्य के प्रति सजग एवं जागरूक रहें। गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार बहुत मन से कार्य कर रही है। महानिदेशक शिक्षा इस कोराना काल में कई तकनीकी तरीको से बच्चों को पढ़ाने का कार्य कर रहे है। लोगों का कर्तव्य है कि आप कर्तव्य निष्ठा से बच्चों को मन लगाकर समयानुसार शिक्षा दे। जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे तो एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। यदि कोई समस्या आए तो आप मुझे तत्काल बताएं जिससे उसका समय से निदान किया जा सके। इस मौके पर जिलामंत्री हरीकिशन यादव, कोषाध्यक्ष आकांक्षा पटेल, रज्जन सिंह, कमलेश वर्मा, जूनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव पाठक, मंडल अध्यक्ष मंजुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष संजय कुमार दुबे, जिलामंत्री मुन्ना, अच्युत त्रिपाठी, राज्य पुरस्कृत अध्यापिका प्रतिभा तिवारी, योगेश मिश्रा, अंजुल मौजूद रहीं।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…