*काम की बात जानिए, अक्तूबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे…..*

*काम की बात जानिए, अक्तूबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे…..*

*अगले महीने एक-दो दिन नहीं 14 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी*

*लखनऊ/नई दिल्ली।* अगर आपका बैंक में खाता है और आपका बैंक से लगभग रोज ही काम पड़ता रहता है, तो जान लीजिए कि अक्तूबर महीने में बैंकों में कब-कब छुट्टी रहेगी ?
2- अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती (गजटेड छुट्टी)।
4- अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
8- अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम (स्थानीय छुट्टी)।
10- अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश।
11- अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)‌
17- अक्टूबर शनिवार, कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही (स्थानीय छुट्टी)।
18- अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
23- अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी (स्थानीय छुट्टी)।
24- अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी (स्थानीय छुट्टी)।
25- अक्टूबर रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
26- अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस (गजटेड छुट्टी)।
29- अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शरीफ (स्थानीय छुट्टी)।
30- अक्टूबर शुक्रवार बारावफात, ईद-ए-मिलाद (गजटेड छुट्टी)।
31- अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा (स्थानीय छुट्टी)।
इन छुट्टियों में स्थानीय छुट्टी का मतलब ये छुट्टी पूरे देश में न होकर राज्यों में उन पर्वों के मनाए जाने के हिसाब से होगी। गजटेड छुट्टी सभी प्रदेशों में होगी।
(यहां ये स्पष्ट कर दें कि उत्तर प्रदेश में बैंक 14 दिन नहीं बंद रहेंगे)
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*