29 सितम्बर का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…

29 सितम्बर का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…
*************
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 273 दिन है। साल में अभी और 92 दिन और (लीप वर्ष में 93 दिन शेष है।
🔹1650- इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
🔹1789- अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
🔹1836- मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
🔹1911- इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
🔹1915- टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
🔹1927- अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
🔹1962- कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
🔹1977- सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
🔹2006- विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
🔹2011- चीन ने जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

🎖 29 सितम्बर को जन्मे व्यक्ति 💐

🔹1928- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म हुआ।
🔹1932- अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म हुआ।
🔹1947- भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म हुआ।

😔 29 सितम्बर को हुए निधन 💐

🔹1913,- डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन हुआ।
🔹1942- प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन हुआ।
🔹2017- भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हुआ।

📚 29 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 💐

🔹विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)

कृपया दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना,तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…