आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 10 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 10 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आप महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। कुछ महिलाओं को गायनिक प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा। आप अपना धीरज न खोएं। दिन की शुरुआत में पैसों संबंधित कोई बात चिंतित करेगी। अपने जीवन की कठिनाइयों को थोड़ा छोड़कर बाकी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। बच्चों संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। यदि बच्चे काम या पढ़ाई संबंधित आपसे दूर रह रहे हैं, तो शाम को उनकी याद से मन में व्याकुलता पैदा हो सकती है।

🐄 वृषभ: आज आप घर के बच्चे और बुजुर्ग व्यक्ति को आपकी मदद की जरूरत होगी। काम में व्यस्त रहना मानसिक दूरी बना सकता है। बच्चों से मानसिक और भावनात्मक स्तर पर जोड़ने की कोशिश करें। आपको कोई मानसिक या आर्थिक रूप में ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगा। डटकर सामना करें। आर्थिक लेनदेन ऑनलाइन माध्यम द्वारा करते समय अधिक जागरूक रहें। काफी दिनों से जिस व्यक्ति की आपको तलाश थी, उनके बारे में खबर मिलेगी या मुलाकात भी हो सकती है।

👫 मिथुन: आज अगर आप पशु प्रेमी हैं या उस संबंधित कोई संस्था चलाते हैं, तो आपके कार्य को आगे बढ़ाने और लोग आपके साथ जुड़ेंगे। पशु चिकित्सक अपने काम में नाम और पैसा दोनों कमाएंगे। घर परिवार की उलझनें आपको सुलझानी होगी। जिसे आप सुलझाने में कामयाब होंगे, लेकिन किसी की नाराजगी आप पर बनी रहेगी। उसे शायद आप आज कम नहीं कर सकेंगे। नए मित्र बनने की संभावना है।आपकी कोई स्वास्थ्य समस्या का हल आप खुद नेचुरल पद्धति से ढूंढ पाएंगे।

🦀 कर्क: आज आपको पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नया शुरू किया काम और पहले का काम, दोनों में तालमेल बैठाना कठिन होगा। मित्र परिवार से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात ना करें। उनकी सलाह उलटी पड़ सकती है। अगर कोई ख्याल या बात मन को परेशान कर रही हो, तो उसे पत्र की तरह लिखें। हल मिलने में आसानी होगी। रिश्तेदार भी आज आपको क्लेश दे सकते हैं। अपना ज्यादातर समय काम में बिताएं।

🦁 सिंह: आज आपके पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप मानसिक शांति और आत्मिक शांति का अनुभव लेंगे। काम से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी और रुतबा आनंद देगा। अध्यात्म से जुड़े व्यक्ति को योग्य मार्गदर्शक और अनुयायी मिलेंगे, जो आपकी भी प्रगति करने में हिस्सेदार होंगे। प्राप्त किया ज्ञान और प्रतिभा को दर्शाने का मौका मिलेगा। दान-पुण्य से काफी आनंद मिलेगा।

💁‍♀ कन्या: आज आपके लिए जीत का दौर आज भी चलता रहेगा। आप अपनी जीत से खुश भी होंगे और स्व-केंद्रित भी रहेंगे। काम के साथ-साथ जीवन के बाकी पहलुओं पर काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। अपने मित्र से भागीदारी का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसे लॉन्ग टर्म प्लान में तब्दील करना मुश्किल होगा। यदि आप पहले से भागीदारी में हैं, तो आपके काम की गति को पकड़ना भागीदार के लिए मुश्किल होगा, जो वाद का कारण हो सकता है।

⚖ तुला: आज आपके ससुराल वालों से नाराजगी और किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। बात करते समय अपना संयम न खोए किसी पेचीदा बात को रखते समय ना सीमा का उल्लंघन करें, ना होने दें। वरिष्ठ व्यक्ति की जिद के आगे आज आपको झुकना पड़ेगा। अहंकार आपका सबसे बड़ा शत्रु होगा। बहुत कष्ट से किए हुए काम में असफलता मिल सकती है। लेकिन, अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। अगर बात किसी जमीन से जुड़े मुद्दे की है, तो अपनी बात पर कायम रहें।

🦂 वृश्चिक: आज आप धनराशि का उचित निवेश कैसे करें, इस बारे में दो-तीन जानकारों से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लें। बचाए या कमाए हुए पैसों से निवेश करके और पैसा कैसे बढ़ सकता है। यह आपका आज का उद्देश्य होना चाहिए। जिस वस्तु को काफी दिनों से बेचने की कोशिश आप कर रहे थे, उसमें आज प्रगति होगी। नया घर खरीदते समय परिवार से मिली सूचना और सुझाव का ध्यान रखकर ही निर्णय लें।

🏹 धनु: आज आप जब हम से कोई बात का बहुत सहा नहीं जाता, तब हम उस बात को अपने अंदर ही दबा लेते हैं। ऐसी कोई बात आज फिर से उभर कर सामने आएगी। इस बात से भागना है या उसका सामना करना है। यह आपका निर्णय होगा। परिवार की भी कोई बात जो आपसे छुपाई गई थी, उस बात का पता चलेगा। घर की ननद या सास का आपके प्रति व्यवहार बदला होगा जो आपको सोच विचार करने पर मजबूर करेगा।

🐊 मकर: आज आप काम से जुड़ी समस्या का सर्वेक्षण और जानकारी आप खुद प्राप्त करके उसे उचित परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। लेकिन, इस दरमियान आपको अपनी कमजोरियों का एहसास भी होगा, जो आपको खुद के प्रति नाराज थोड़ा कराएगा। अपनी समस्याओं का हल ढूंढने समय भी आप सहकारी और परिवार के लोगों का ध्यान रख पाएंगे। समस्या का हल मिलने में आपके अनुमान से ज्यादा समय लग सकता है। आज मेडिटेशन करना ना भूलें।

🏮 कुंभ: आज आप किसी और द्वारा डाले बंधन में आज आपको रहना पड़ सकता है। चाह कर भी इस परिस्थिति से बाहर आप नहीं आ सकते। किसी भी बात का असर मानसिक स्वास्थ्य पर होगा। मदद मांगने से डरिए मत, कुछ लोग घरेलू हिंसा के शिकार हो सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में अपने किसी मित्र की मदद मिलेगी। काम में अधिक यश नहीं मिलेगा।

🐋 मीन: आज आपके जीवन में आए दुःखों की घड़ी खत्म हो रही है। साथ में आपको मिले हुए विश्वास और बुद्धिमत्ता द्वारा आप जीवन बेहतर करने की कोशिश करेंगे। आज आपके कई कामों को लेकर परेशानी दूर होगी या उचित व्यक्ति से पहचान आपके लिए मददगार होगी। कानून से जुड़ा व्यक्ति या मित्र आप को खास सलाह देगा। जीवन को कुशलता से आगे ले जाने की मानसिकता तैयार करें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…