युवती से सामूहिक रूप से दुष्कर्म का मामला…

युवती से सामूहिक रूप से दुष्कर्म का मामला…

सत्तारूढ़ दल के लोगों के दबाव में दिखी पुलिस…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: जसवंतनगर बीती रात जगसौरा मौजा के गांव नगला कन्हई में 19 वर्षीया युवती से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप की इस घटना को पुलिस ने सत्तारूढ़ दल के लोगों के दबाव में संगीनधारा 376 में दर्ज करने की बजाय मामूली छेड़छाड़ की धारा-354 ख में दर्जकर इतिश्री कर ली है। इससे पुलिस विवाद के घेरे में है। लोगों में रोष व्याप्त है।
घटना की शिकार यह 19 वर्षीय युवती स्वयं बयान दे रही कि उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी दूसरे गांव के बताए है। दो को उसने पहचाना भी है। स्वयं पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे के आसपास अपने घर से 400-500 मीटर दूर पशुओ के बाड़े के पीछे स्थित खुले शौचालय में शौच क्रिया के लिए गयी हुई थी। निवृत होकर जैसे ही लौटने को हुई ,तभी आरोपियों में से किसी ने उसके सिर पर कोई चीज जोर से मारी,जिससे वह गिर गयी। फिर आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। उसके बाद दो ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने यह भी बताया कि दुष्कर्म के दौरान उसका मुह खुल गया ,जिससे वह जोरों से चीखने लगी ,तो आरोपी भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने घटना को मामूली छेड़छाड़ का बताया है, हालांकि युवती को आज उसकी डॉक्टरी के लिए इटावा भेजा है। पुलिस द्वारा उठाये दोनों आरोपियों को बचाने के लिए सत्तारूढ़ दल के कई नामी लोग थाना परिसर में सक्रिय देखे गए। इन्ही के दबाव में मामले को छेड़छाड़ की धाराओं में पुलिस ने अंकित किया है।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…