गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों पर जिला प्रशासन की है पैनी नजर-डीएम….

गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों पर जिला प्रशासन की है पैनी नजर-डीएम….

बाढ़ चैकियां और नियंत्रण कक्ष पूर्ण सक्रिय…

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर पर सतत निगरानी रखने के लिये जिला प्रशासन पूर्ण अलर्ट है। बाढ़ चैकियां और बाढ़ नियंत्रण कक्ष पूर्ण सक्रिय हैं। अधिकारियों द्वारा गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों/गांवों का नियमित भ्रमण किया जा रहा है। गंगा नदी में पानी का बहाव तेज होने से तहसील पटियाली के दोनों ओर के कुछ गांव बाढ़ से प्रभावित हुये हैं। नगला चिनई, वमनपुरा शहबाजपुर आदि गांव का मार्ग पानी के कारण बीच से कट गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। यहां नावे लगा दी गई हैं। तटवर्ती ग्रामों में पशुओं का टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर पूरी नजर रखे हुये है। खेतों से पानी निकलने के बाद सर्वे कराकर फसलों की क्षति का आंकलन कराया जायेगा। गंगा नदी के जलस्तर और बाढ़ सम्बन्धी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 05744-247569 संचालित है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सहायक अभियंता संजय शर्मा मोबा0नं0 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अवर अभियंता सिंचाई पंजाबी शर्मा मोबा0नं0 8476050385 हैं। नियंत्रण कक्ष हर समय संचालित रहता है।
अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि जनपद कासगंज के तहसील सहावर, कासगंज एवं पटियाली में पुराने बने हुये तटबन्धों दतलाना तटबंध, उढ़ेर तटबंध, न्योली तटबन्ध, समसपुर नरदौली तटबन्ध तथा असदगढ़-नरदौली तटबन्ध पर जगह जगह क्षतिग्रस्त बन्धों में बाढ़ से पूर्व मिट्टी एवं ईसी बैग के माध्यम से तटबन्धों की मरम्मत का कार्य कराया गया है। तहसील पटियाली के ग्राम मेहुला गंगा नदी के कटान को रोकने के लिये बांस बल्ली के 23 स्टड तथा ग्राम निबिया में 12 स्टड बनाये गये हैं।

पत्रकार मुकेश यादव की रिपोर्ट…