*यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की किडनी फेल, हालत गंभीर: लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए…..*

*यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की किडनी फेल, हालत गंभीर: लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे गए…..*

*भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना को दी मात*

*लखनऊ में कोरोना का कहर जारी, आज भी 671 पाॅजिटिव मिले: लखनऊ में 14 और लोगों की मृत्यु*

*स्वतंत्र देव सिंह: कोरोना की लड़ाई की जंग जीती* 👆

*मंत्री चेतन चौहान: आईसीयू में, हालत गंभीर* 👆

*लखनऊ/गुरुग्राम।* यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज भी लखनऊ 671 पाॅजिटिव मिले। वहीं पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राजधानी में कोरोना से अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,814, नए केस सामने आए हैं। जबकि देश में पिछले 24 घंटे में 65,002 नए केस सामने आए हैं। देश में 24 घंटे में कोरोना से 996 और लोगों की मौत हो गई है।
यूपी में भाजपा के लिए एक अच्छी खबर यह आई कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना को मात दे दी, उनकी ताजा रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं सरकार के लिए बुरी खबर रही कि उसके कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हे आईसीयू में रखा गया है। प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की किडनी फेल हो गई है। फिलहाल उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। योगी सरकार में होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की किडनी फेल हो गई। हाल ही में चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। योगी सरकार के तीन मंत्री अब तक हो चुके हैं संक्रमित।
जुलाई के महीने में चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक चौहान की हालात गंभीर बनी हुई है। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे 1991 और 1998 में सांसद भी रहे। उधर केजीएमयू लखनऊ में कोरोना वार्ड में भर्ती चिनहट के 54 वर्षीय व्यक्ति की देर रात मृत्यु हो गई। उन्हे कल ही भर्ती कराया गया था। डालीगंज निवासी 42 वर्षीय महिला की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्हे 13 अगस्त को भर्ती कराया गया था। लखनऊ के ही दौरा कदम के 50 वर्षीय व्यक्ति की आज शाम मृत्यु हो गई। उन्हे 12 अगस्त को भर्ती कराया गया था। लखनऊ के ही 59 वर्षीय व्यक्ति की आज दोपहर मृत्यु हो गई। उन्हे 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था।
इसके अलावा केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती अयोध्या-सन्देशा की 3 दिन की नवजात शिशु बालिका की देर रात मृत्यु हो गई। इस बच्ची को कल ही भर्ती कराया गया था। उरई निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की देर रात मृत्यु हो गई। रोगी को 6 अगस्त को भर्ती कराया गया था। कानपुर के महाराजपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उन्हे 11 अगस्त को भर्ती कराया गया था। (15 अगस्त 2020)
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*