महिला ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास…

महिला ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास…

कमालगंज/फर्रुखाबाद। गृह कलह में एक महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल वालों ने इस बात की खबर पुलिस को दी है।
कमालगंज निवासी नन्हें की 30 वर्षीय पत्नी गीता ने किसी पर नाराज होकर जहर खा लिया। जहर खाने के पीछे से उसका विवाद होने की बात कही जा रही है। वहीं नन्हें का कहना है कि उसकी पत्नी गीता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है इस कारण से उसने जहर खा लिया है। अस्पताल में भर्ती गीता का उपचार शुरू कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है व अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…