उपचार के दौरान कानपुर में घायल की मौत, कोहराम…

उपचार के दौरान कानपुर में घायल की मौत, कोहराम…

कमालगंज/फर्रूखाबाद। बीते दिनों देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव अशोक नगर के रहने बाले चंचल पुत्र धु्रव प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह व उसका दोस्त यश दुवे पुत्र विकास दुवे निवासी सुभाष नगर बाइक से फर्रूखाबाद से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में नगला दाउद के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनांे घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां यश दुवे की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। बताया गया कि कानपुर के रामा हाॅस्पिटल में उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। यश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यश की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड गई। लोगांे बताया कि यश मिलनसार युवक था। उसे हर व्यक्ति पसंद करता था। उसकी मौत से लोगों में मायूसी का माहौल बना हुआ है

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…