*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर लटकी मिली*

*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर लटकी मिली*

*कमालगंज/फर्रूखाबाद* संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली।मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लू नगला के रहने बाले बलराम की पत्नी मीना देवी आज फांसी के फंदे पर लटकी मिली।चर्चाए यह है कि महिला शौच करने के लिए खेतों की ओर जा रही थी।उसी दौरान किसी ने उसकी ही साडी से उसे मारने की नियत से फंदे पर लटकाया।कुछ लोगों का कहना है कि महिला का उसके ही पति से विवाद चल रहा था।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस को तहरीर नही दी थी।मीना का इलाज किया जा रहा है।थानाध्यक्ष अजय नारायण ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नही है। मामले की जांच की जा रही है।