*देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंची. . . . .*

*देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंची. . . . .*

*लखनऊ में आज मिले 247 पाॅजिटिव, मृतकों की संख्या 85 हुई*

*ईओडब्ल्यू के एडीजी व उनकी पत्नी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई*

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में पिछले 6 दिनों से तेजी से बढ़ रहें कोरोना मरीजों की संख्या में आज थोड़ा ब्रेक लगा है, लेकिन आज भी 247 पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं बीते 24 घण्टों में तीन और लोगों की कोरोना से मृत्यु होने से लखनऊ में मृतकों की संख्या 85 हो गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,490 नए केस सामने आए हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के ऊपर पहुंच गई है। लखनऊ केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती सिविल लाइन, बस्ती निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई, उन्हे 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। बस्ती के ही नहरिया निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इस मरीज को 25 जुलाई को भर्ती कराया गया था। गोरखपुर के गोला बाजार की निवासी 50 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हो गई। महिला को 25 जुलाई को भर्ती कराया गया था।
राजधानी में 22 जुलाई से मिल रहे कोरोना संक्रमितों की बात की जाए तो 22 जुलाई को 310, 23 जुलाई को 307, 24 जुलाई को 297, 25 जुलाई को 429, 26 जुलाई को 449 एवं कल 312 पाॅजिटिव मिले थे। डीजीपी मुख्यालय के बाद अब ईओडब्ल्यू आफिस में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां एडीजी और पत्नी की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। लखनऊ में डीएम अभिषेक प्रकाश ने होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी अमरपाल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
*नए कैदी पहले अस्थाई जेलों में रखें जाएं…..*
उधर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव/गृह अवनीश अवस्थी ने सभी जिलाधिकारियों और जेल विभाग को निर्देश दिए हैं कि नए बंदियों को सीधे जिला कारागार में नहीं किया जाए बंद। जेल आने वाले नए कैदियों को बंद करने से पहले उनकी कोरोना जांच कराई जाए। उन्होने कहा कि कोरोना रिपोर्ट आने तक नए बंदियों को अस्थाई जेल में रखा जाएगा। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी 14 दिन तक अस्थाई जेल में रखने के निर्देश, उसके बाद ही यूपी की जेलों में बंद होंगे नए कैदी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कैदियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश। सभी जिलों में अस्थाई जेल बनाने के निर्देश। (28 जुलाई 2020)
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*