लोगों को प्रथम चरण में 10000 निशुल्क मास्क वितरण किये जायेगे प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित…

लोगों को प्रथम चरण में 10000 निशुल्क मास्क वितरण किये जायेगे प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित…

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने संक्रमण कोविड-19 कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को मध्य नजर रखते हुए मथुरा महानगर और जनपद में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान l इस अभियान के माध्यम से कोरोना प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उनको मास्क निशुल्क वितरित किए जाएंगे l अभियान के प्रथम चरण में लोगों को 10,000 मास्क वितरण करने का निर्णय लिया गया l इस अभियान को लेकर कृष्णा विहार बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति लॉकडाउन के प्रथम दिन से लोगों के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की मदद की गई अब कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को मध्य रखते हुए अब लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है साथ ही जरूरतमंद लोगों के बचाव के लिए निशुल्क मास्क लोगों को दिए जाएंगे l जिसकी जिम्मेदारी सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला, महानगर और विधानसभा के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई l बैठक में युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल श्याम शर्मा हेमंत वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l फोटो परिचय : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने घोषणा की प्रथम चरण में निशुल्क 10000 मास्क बांटे जाएंगे

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…