उपजिलाधिकारी ने सभी मनोनीत पार्षदों को गोपनीयता के साथ शपथ दिलाई… 

उपजिलाधिकारी ने सभी मनोनीत पार्षदों को गोपनीयता के साथ शपथ दिलाई…

नगराम शासन से नामित किए गए तीन पार्षदों को पद एवं गोपनीयता के साथ शपथ दिलाई गई करीब तीन माह पहले शासन ने तीन नगराम नगर पंचायत के लिए तीन लोगों को नामित पार्षद मनोनीत किया था लेकिन इसी बीच कोविड -19 के कारण लॉकडाउन लग गया और इसकी वजह से नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद शुक्रवार को एक सादा सामारोह आयोजित किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी की उपस्थिति में तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले पार्षदों में आरती गुप्ता, मनीष शुक्ला, अनिल रावत शमिल रहें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रामलाल वर्मा एवं राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री निशा मिश्रा , मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज सुधांशु सिंह, नगराम मंडल अध्यक्ष श्याम प्यारी लोधी, अमेठी मंडल अध्यक्ष बजरंग वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, भानु मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा, योगेश, कुलदीप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…