आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 17 जून 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 17 जून 2020…

🐏 मेष: आज आपको अपने काम पर बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। कुछ मसले ऐसे हो सकते हैं जो केवल आप ही सुलझा पाएंगे। अपने इगो और अपने मतभेदों को दूर रखकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं । आपके रिश्ते आज आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। अपने लोगों के साथ अपनी बातचीत खुले दिल और दिमाग से करें।

🐄 वृष: आज का दिन आपकी कुशलता और योग्यता के प्रदर्शन के लिए हर तरह से अनुकूल हो सकता है। आपको अपने सहयोगियों से तारीफ मिल सकती है। आपकी कुछ योजनाओं को लोग सराहेंगे। आपके लिए ये समय अपनी निजी उन्नति और आर्थिक सुदृढ़ता पाने का है। आपको अपने लोगों को बेहतर तरीके से संभालना होगा, इससे आपके रिश्तों में और प्रगाढ़ता आने की संभावना है।

👫 मिथुन: आज का दिन आपके लिए पुरानी सोच से बाहर निकल कर नए तरीके से खुद की छवि को बनाने के प्रयास करने का है। आपको अपने बॉस या वरिष्ठ लोगों को प्रभाविक करने के लिए कोई अच्छी क्रिएटिव प्लानिंग के साथ जाना होगा। ऐसा करने में आपको कुछ अतिरिक्त श्रम करना पड़ सकता है लेकिन ये आपको भविष्य में बेहतरीन लाभ के अवसर दिलाएगा।

🦀 कर्क: आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे। तनाव से बचने की कोशिश करें।

🦁 सिंह: आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम की हर ओर से तारीफ मिल सकती है। किसी नई जवाबदारी के चलते आपको अधिक गंभीरता से काम करना होगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम और सफलता के साथ तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। इसके लिए तैयार रहें।

💁‍♀ कन्या: आपको आज कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। संभव है आपकी योग्यता और कुशलता के कारण आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल जाए। आपको अपने लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कोई नई शुरुआत आज की जा सकती है।

⚖ तुला: आज आपको बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा महत्व मिल सकता है। ऐसा खासतौर पर आपके दफ्तर या कार्य स्थल पर होने की ज्यादा संभावना है। संभव है किसी नए प्रोजेक्ट में आज आपको लीडरशिप करने का मौका भी मिले। आप इसे खुले मन से स्वीकार करेंगे तो ये आपको अप्रत्याशित परिणाम दे सकता है। आपके लिए थोड़ा समय अपने प्रियजनों के लिए निकालने की सलाह भी कार्ड दे रहे हैं।

🦂 वृश्चिक: आज आपका मन बहुत उल्हास और उत्साह से भरा रहेगा। कुछ अच्छी सूचनाएं आपको खुश कर सकती हैं। संभव है कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियों या नए काम का ऑफर भी मिले। आपके साथी इस बात को लेकर थोड़े विरोधी स्वर में रह सकते हैं। कुछ लोगों को आपके साथ काम करने में आनंद आ सकता है। कुछ लोग आज आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।

🏹 धनु: आज आपको बिना किसी की सहायता के काम पूरे करने पर अपेक्षाकृत ज्यादा बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ साझेदारी और सहयोग के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। इनसे बचें। अगर कोई भी संशय हो तो बिजनेस को आगे ले जाने के लिए अपनी योग्यता और क्षमताओं पर ही भरोसा करें। आज आपको निजी संबंधों में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

🐊 मकर: आज आपके लिए अप्रत्याशित लाभ कमाने का अवसर है। आपको पूरे धीरज के साथ परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें और संभव हो तो परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें। ये आपको नई ऊर्जा से भर सकता है।

🏮 कुंभ: आज भविष्य के लिए दूर स्थानों पर यात्रा की योजना बना सकते हैं या आप भविष्य के लिए कोई विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। ये आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी भी हो सकती है। संभव है किसी बिजनेस डील या ट्रेनिंग के लिए आपको यात्रा करना पड़े। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको चिंताओं से दूर रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।

🐋 मीन: आज आपको करियर के लिहाज से काफी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन, सिर्फ ऊपरी तौर पर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। अपने हित और अहित को भली-भांति पहचान कर ही कोई निर्णय लें। इससे आप परिवर्तनशील परिस्थितियों में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। आज आपको अपनी स्थिति में कुछ घुटन सी महसूस हो सकती है। इसे आप थोड़ी सावधानी से लें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…