04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद…

04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद…

दिनांक 04/05.06.2020 की रात्रि थाना अमरोहा नगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर काॅठ रोड बाईपास पर चेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तों 1.आशीष, 2.गोपी, 3.सुखमहेन्द्र, 4.दयाशंकर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किये गये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त 1.आशीष के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों मंे वाहन चोरी आदि के 05 अभियोग एवं अभियुक्त गोपी, सुखमहेन्द्र व दयाशंकर  के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
इस सम्बन्ध में थाना अमरोहा नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आशीष निवासी ग्राम सिरसाखुमार थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा।
2. गोपी निवासी ग्राम सिरसाखुमार थाना अमरोहा जनपद देहात।
3. सुखमहेन्द्र निवासी ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा।
4. दयाशंकर निवासी ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा।
बरामदगी
1. चोरी के 10 दो पहिया वाहन

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…