समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद मिर्जापुर के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह पटेल (उम्र 75) के निधन पर दुःख व्यक्त किया…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद मिर्जापुर के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह पटेल (उम्र 75) के निधन पर दुःख व्यक्त किया…

लखनऊ 1 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद मिर्जापुर के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह पटेल (उम्र 75) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
यदुनाथ सिंह पटेल समाजवादी विचारधारा के लिए जीवनपर्यन्त प्रतिबद्ध रहे। छात्र, युवा, किसान-मजदूर आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए चुनार मिर्जापुर से चार बार विधायक चुने गए। वे जनता की सेवा में जुटे रहते थे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में बड़ी क्षति हुई है। उनके पुत्र धनंजय सिंह पटेल ने बताया कि उनका स्वर्गवास 31 मई 2020 को उनके पैतृक आवास में बीमारी के चलते हो गया है।
अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…