राकेश कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैलाने वाला एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी गिरफ्तार…

राकेश कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैलाने वाला एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी गिरफ्तार…

दि0. 17.05.2020 को राकेश कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैलाने वाला एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।

दिनाक-17-05-2020 को उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत मानस बिहार कालोनी, पादरी बाजार में राकेश कुमार सिंह को गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैलाने वाला एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

अभियुक्त का विवरणः-

1. विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी पुत्र उमेश कुमार पाण्डेय निवासी-एल0आई0जी0 जे0-7 फेज फोर राप्तीनगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक व समयः-

जनपद गोरखपुर के थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत चारफाटक रेलवे लाईन के पास ओवरब्रिज के नीचे दिनांक-25-05-2020 समय प्रातः 08.30 बजे।

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी व उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु समय-2 पर आदेश/निर्देश दिये जाते रहे हैं। इसी क्रम मे दिनाक-17-05-2020 को उत्तर प्रदेष के जनपद गोरखपुर के थाना षाहपुर क्षेत्रान्तर्गत मानस बिहार कालोनी पादरी बाजार में राकेश कुमार सिंह को गोली मारकर नृशंस हत्या कर सनसनी फैलाने वाला एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी व प्रवीण पाण्डेय जनपद गोरखपुर के लुक छिप कर रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में श्री सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सूरजनाथ सिंह, उ0नि0 आलोक कुमार राय, कां0 राजीव कुमार शुक्ला आदि द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन से ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का नामजद अभियुक्त एवं रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी पुत्र उमेश कुमार पाण्डेय निवासी उपरोक्त, जो दिनांक-17.05.2020 को मानस बिहार कालोनी स्थित अजय राज सिंह के मकान में विवेक कुमार पाण्डेय व प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा राकेश कुमार सिंह को गोली मार कर हत्या कर सनसनी खेज घटना को अन्जाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपरु में मु0अ0सं0-164/2020 धारा 302 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत हुआ। उपरोक्त पुरस्कार घोषित अपराधी लाक डाउन के कारण गोरखपुर में ही लुक छिप कर रह रहा है। आज दिनांक 25.05.2020 को मुखबिर खास ने एस0टी0एफ0 गोरखपुर ईकाई कार्यालय पर आकर सूचना दिया कि रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी जो राकेश कुमार सिंह को गोली मार कर हत्या कर दिया था चारफाटक रेलवे लाइन के पास ओवर ब्रीज के नीचे आने वााला है इस सूचना पर मै उप निरीक्षक मय हमराही पुलिस बल व मुखबिर खास के साथ मय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर पुलिस के साथ उपरोक्त स्थान पर पहुॅचकर समय करीब 08.30 बजे उपरोक्त रू0 25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी विवेक कुमार पाण्डेय उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जनपदीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा नाम थाना जनपद

01 129/2011 147,148,149,307 भा0द0वि0 व 7 सी0एल0ए0 ऐक्ट मधुबन मऊ
02 144/2011 2/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट मधुबन मऊ
03 256/2017 452,323,504,506 भा0द0वि0 षाहपुर गोरखपुर
04 691/2018 279,337,338 भा0द0वि0 षाहपुर गोरखपुर
05 164/2020 302 भा0द0वि0 षाहपुर गोरखपुर

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…