लाॅकडाउन में भी शोहदों के हौंसले बुलंद, महिला दरोगा से छेड़छाड़ के बाद अभद्रता…

लाॅकडाउन में भी शोहदों के हौंसले बुलंद, महिला दरोगा से छेड़छाड़ के बाद अभद्रता…

एक ही बाइक पर सवार थे तीन शोहदे: एक गिरफ्तार, दो भाग निकले…

कहीं ईद के दिन शहर का माहौल बिगाड़ने की तो ये साजिश नहीं थी ?

मथुरा/उत्तर प्रदेश। अपराधिक मानसिकता के लोगों के हौंसले कितने बुलंद हैं और कानून अपना काम किस तरह कर रहा है यह सोमवार को देखने को मिला। लाॅकडाउन में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने इतनी हिम्मत जुटाली कि ड्यूटी कर लौट रही महिला दरोगा को ही निशाना बना लिया। महिला दरोगा के विरोध करने पर अभद्रता कर दी। बात इससे आगे बढ़ती इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो की तलाश कर रही है। सिटी सर्किल थाने में तैनात महिला दरोगा सोमवार दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से सौंख रोड पर कमरे पर लौट रही थीं, तभी तीन युवकों ने उनसे छेड़छाड़ की। महिला दरोगा का भूतेश्वर के बाग कजियाना के पास से बाइक सवार तीन मनचलों ने पीछा शुरू किया। स्कूटी सवार महिला दरोगा से बाइक सवार मनचले भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगे। दरोगा ने टोंका तो तीनों मनचलों ने फब्तियां कसने के साथ ही अभद्रता भी शुरू कर दी।
महिला दरोगा की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कृष्णानगर चौकी प्रभारी हरेंद्र मालिक ने बताया कि आफताब पुत्र सत्तार निवासी सुखदेव नगर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथियों साबिर और तौफीक की तलाश की जा रही है। अब सवाल खड़ा होता है कि लॉकडाउन में एक के अलावा दूसरी सवारी दोपहिया वाहन पर सवार नहीं हो सकती तो फिर तीन मनचले शहर में कैसे घूम रहे थें, इन्हे किसी भी पुलिसवाले ने टोंका क्यों नहीं। जबकि शहर के हर चैराहे और तिराहों पर पुलिस तैनात है।
महिला सिपाही पर हो चुका है एसिड अटैक
पिछले साल दामोदरपुरा में किराए पर रह रही एक महिला सिपाही ड्यूटी के लिए घर से निकली थी, उस पर एसिड अटैक हुआ था। पुलिस ने उस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। घायल सिपाही का अभी भी उसका इलाज चल रहा है।
जिस तरह से दबंगों ने महिला दरोगा को निशाना बनाया, यह हद दर्ज की दबंगई है। जिस दिन यह वारदात हुई इससे माहौल बिगाड़ने की शाजिस भी हो सकती है ? पुलिस अगर समय से मौके पर नहीं पहुंचती तो इन लोगों के मनसूबे हो सकते हैं और ज्यदा खतरनाक तरीके से सामने आते।
संवाददाता अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…