अवैध शिकार में चार गिरफ्तार, 70 हजार जुर्माना…

अवैध शिकार में चार गिरफ्तार, 70 हजार जुर्माना…

इटावा/उत्तर प्रदेश: चकरनगर प्रतिबंधित सैंक्चुअरी चकरनगर क्षेत्र के गांव कचहरी के समीप यमुना नदी से अवैध शिकार करने वाले चार शिकारियों को सेंचुरी कर्मियों द्वारा छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। शिकारियों के पास से मृत मछली व बाइक बरामद की गई।
बिठौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी गांव के समीप अवैध शिकार करते समय शिव शंकर उर्फ भोले पुत्र सूरजपाल निवासी गोपालपुर बिधूना औरैया, पंकज पुत्र राधेश्याम निवासी रायपुरा किशनी मैनपुरी, सुनील पुत्र रामहेत व बंटू पुत्र श्री कृष्ण उपरोक्त निवासी गता थाना बिठौली को 20 किलो मरी मछली व दो बाइकों सहित गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर उपरोक्त चारों शिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए 70 हजार रुपए का नकद जुर्माना किया गया। उपरोक्त कार्यवाही वन दारोगा चंद्रभान सिंह तथा गोविंद सिंह वन्य जीव रक्षक के द्वारा की गयी। वहीं सूत्रों की मानें तो शिकारियों के खिलाफ विभाग द्वारा समय पर शिकार करने का रुपया न पहुंचाने के चलते शिकारियों में भय व्याप्त करने के लिए कार्यवाही की गयी है। यदि उपरोक्त मामले में विभाग के किसी उच्चाधिकारी द्वारा जांच कराई जाए, तो समूचे मामले में दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। पचनद क्षेत्र के शिकारियों ने चंबल डीएफओ से उपरोक्त मामले में जांच की मांग की है। वन दरोगा चंद्रभान सिंह ने बताया कि यमुना नदी में शिकार करने वाले चार शिकारियों को पकड़ा गया। जिनसे 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…