जिले में कई स्थानों पर भगवान गौतमबुद्ध की जयंती मनाई गई…

जिले में कई स्थानों पर भगवान गौतमबुद्ध की जयंती मनाई गई…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: तथागत भगवान गौतमबुद्ध की 2564वीं जयन्ती पर शहर के लाइनपार विजय नगर में पंचशील फाउंडेशन आफ इण्डिया द्वारा आयोजित समारोह में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि गौतम बुद्ध ने नारा दिया था मानव-मानव एक समान इसलिए हर एक मनुष्य को दूसरे परेशान मनुष्य की मदद करनी चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विजयनगर के जमुना-सरस्वती समारोह स्थल में विधायक ने भगवान बुद्ध के चित्र पर दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
इस मौके पर बुद्ध वंदना के साथ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष केपी सिंह शाक्य ने कहा कि भगवान बुध्द के बताये मार्ग पंचशील, त्रिशरण एवं आर्य आष्टांगिक पर चलकर मनुष्य का कल्याण सम्भव है। इस दौरान भाजपा नेता जबर सिंह शाक्य, व्यापार मंडल नेता अनन्त अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दशरथ चौहान, कृष्णपाल शाक्य, जबर सिंह, नवाब कुशवाहा, तुलाराम शाक्य, सुरेश कुशवाहा, रविकांत सिंह, सत्यभान शाक्य, रामनारायण, योगेन्द्र सिंह, रजपाल शाक्य, रविन्द्र शाक्य, अरुण कुमार, राहुल कुशवाहा, अवधेश सिंह, भाजपा नेता इरशाद अली टिंकू, अजय सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। इसी क्रम में जसवंतनगर में ग्राम निलोई में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। प्रधान डॉ. ईश्वर दयाल प्रजापति, समाजसेवी प्रेमकुमार शाक्य व शिक्षक शिवराज सिंह पाल ने पंचायत घर प्रांगण में स्थित बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में महात्मा बुद्ध को सत्य की खोज के लिये जाना जाता है। उन्होंने राजसी ठाठ बाट छोड़ कर सबको मानवता का पाठ पढ़ाते हुए दुखों का कारण व निवारण बताया है। इस मौके पर युवा नेता संजय शाक्य, दिलीप कुमार, सनी, रवि, चंद्रपाल, कमलेश टीटी, पवन प्रजापति, दानवीर, प्रवीण शाक्य, धर्मेंद्र, सूरज बघेल, प्रवीण शाक्य आदि ने भी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…