*उत्तराखंड से लौट रहे विधायक अमनमणि त्रिपाठी लाॅकडाउन के उल्लंघन में 6 साथियों के साथ गिरफ्तार*

*”हिंद वतन समाचार” की खबर का बड़ा असर….*

*”हिंद वतन समाचार” पर आज दिन में 4-40 पर चली खबर* 👆

*उत्तराखंड से लौट रहे विधायक अमनमणि त्रिपाठी लाॅकडाउन के उल्लंघन में 6 साथियों के साथ गिरफ्तार*

*पुलिस की हिरासत में विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके साथी* 👆

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के पितृ कर्म के लिए बदरीनाथ/केदारनाथ जाने के नाम पर यात्रा अनुमति-पत्र हासिल किया था*

*अमनमणि पत्नी सारा के साथ (फाइल फोटो)* 👆

*मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद हुई गिरफ्तारी: कर्णप्रयाग में भी कल रात हुई थी गिरफ्तारी, पर मुचलके पर छूट गए थे*

*अमरमणि पत्नी के साथ कवियत्री मधुमति शुक्ला की हत्या में काट रहे हैं सजा। मधुमति शुक्ला (फाइल फोटो)* 👆

*लखनऊ/बिजनौर।* लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बिजनौर पुलिस ने महाराजगंज के नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके साथियों माया शंकर, रितेश यादव, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, उमेश चौबे एवं मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों की गिरफ्तारी बिजनौर के नजीबाबाद थाने की पुलिस द्वारा की गई। विधायक अमनमणि त्रिपाठी की गाड़ियों (UP 53DL/1314 व UP 32KS/1110) को सीज कर दिया गया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार त्यागी के अनुसार विधायक अमनमणि और उनके साथियों को पहले क्वॉरंटीन कराया जाएगा उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके साथियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188/268/269 एवं एपिडेमिक एक्ट (Epidemic Diseases Act, 1897) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमनमणि त्रिपाठी व उनके 11 साथियों के विरुद्ध उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में भी कल रात लाॅकडाउन के उल्लंघन एवं एसडीएम व पुलिसकर्मियों को धमकाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी, पर वहां देर रात सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था।
यूपी भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि विधायक अमनमणि त्रिपाठी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के पितृ कर्म के नाम पर बदरीनाथ/केदारनाथ जाने के लिए उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से यात्रा अनुमति-पत्र हासिल किये जाने के मामले की उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार जहां करायेगी। उधर मशहूर आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने इस मामले में उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव व देहरादून के अपर जिलाधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
बताते चलें कि आज दिन में सबसे पहले *”हिंद वतन समाचार”* ने इस मामले की विस्तृत खबर 4-40 पर चलाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री के पिता के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। विधायक अमनमणि त्रिपाठी खुद अपने कृत्य के लिए जिम्मेदार हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद ही बिजनौर पुलिस ने वापस लौट रहे विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके साथियों को गिरफ्तार कर इंडीवर व फार्च्यूनर गाड़ी सीज कर दी।
विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर उनकी पत्नी सारा की हत्या कराने का भी आरोप है तथा उनके विरुद्ध अपहरण के मामले भी दर्ज हैं। अमनमणि के पिता पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी व मां मधुमणि 2003 में लखनऊ में हुई कवियत्री मधुमति शुक्ला की हत्या के मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*