देवर सुन्दर लाल शराब के नशे में घर पर आया तथा चाकू लेकर वादिनी को मारने दौड़ा…

देवर सुन्दर लाल शराब के नशे में घर पर आया तथा चाकू लेकर वादिनी को मारने दौड़ा…
जनपद बहराइच/थाना मोतीपुर दिनांक 26.04.2020 की रात्रि आशिया पत्नी जंगबहादुर निवासी ग्राम सोहनी बलई गांव थाना मोतीपुर द्वारा थाने पर लिखित सूचना दी गयी कि उनका देवर सुन्दर लाल शराब के नशे में घर पर आया तथा चाकू लेकर वादिनी को मारने दौड़ा, तब वादिनी के पुत्र पवन कुमार ने मारपीट करने से मना किया तो सुन्दर लाल द्वारा वादिनी के लड़के के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिया। हमले में उसका पुत्र पवन कुमार बुरी तरह घायल हो गया, जिसे परिवार के अन्य सदस्यों की सहायता से सरकारी अस्पताल मिहीरपुरवा ले गये, जहाॅ से उसे बहराइच जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सुन्दर लाल मौके से फरार हो गया। इस सूचना पर थाना मोतीपुर पर मु0अ0सं0 174/2020 धारा 307/504/352 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घायल पवन कुमार उपरोक्त को उपचार हेतु जनपद बहराइच जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाॅ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस सूचना पर मु0अ0सं0 174/2020 में धारा 302 भादवि की बढ़ोत्तरी कर मुकदमा उपरोक्त के नामजद अभियुक्त सुन्दर लाल निवासी सोहनीबलई गांव थाना मोतीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…