डॉक्टर ने की खुदकुशी, AAP विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज…

डॉक्टर ने की खुदकुशी, AAP विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज…

दिल्ली में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है. ये मामला नेब सराय थाने के दुर्गा विहार का है।इस मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस को इस बाबत आज सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिला था. खुशकुशी में डॉक्टर ने लिखा है कि उसे स्थानीय विधायक की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने AAP MLA प्रकाश जारवाल,कपिल नगर और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…