’पुलिस की बात मानो बाहर कोरोना है…

’पुलिस की बात मानो बाहर कोरोना है…

मथुरा। पुलिस की बात मानो बाहर कोरोना है। इस तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। लोगों को लाकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ये तख्तियां सार्वजनिक स्थानों पर लगाई हैं। सार्वजनिक नल, तिराहे चैराहों के अलावा घरों के सामने भी इस तरह की तख्तियां आप को दिख जाएंगी। होलीगेट, भूतेश्वर चैराहे, बस स्टैण्ड से लेकर गली मुहल्लों में ये तख्तियां नजर आ रही हैं। लाख कोशिशांे के बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो पुलिस सख्ती अपना रही है।

दुपहिया वाहन पर एक से अधिक सवारी प्रतिबंधित है जबकि अधिकांश दुपहिया वाहनों पर अब भी दो सवारियां चल रही हैं। खास कर महिलाएं दूसरी सवारी के रूप में बैठी होती है। इसे वाहन चालकों को भी पुलिस हिदायत दे रही है। शुक्रवार को जब एक चार पहिया वाहन को रोक कर पुलिसकर्मियों ने चालान काटने का प्रयास किया तो वाहन का रजिस्ट्रेशन ही नहीं मिला। जबकि वाहन पर कोविड-19 का स्टीकर लगा हुआ था। इस तरह के स्टीकर उन्हीं वाहनों पर लगे हुए हैं जिन को लाकडाउन में जनता की सेवा के उद्देश्य से पास मिला हुआ है।

मथुरा जनपद में जमातियों की तलाश हुई तेज
जनपद में छुपे जमातियों एवं कोरोना संदिग्धों की खोजबीन तेजी से हो रही है। इसमें पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है। विशेष नजर दिल्ली मरकज एवं विभिन्न मस्जिदों से लौटे लोगों पर है। दिल्ली मरकज से लौटे कुछ जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मची हुई है, वहीं किसी कारणवश दिल्ली मरकज एवं विभिन्न मस्जिदों से लौटे लोग छुप गए हैं। इससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो रहा है। ऐसे लोगों की खोजबीन स्वास्थ्य विभाग ने तेज कर दी है। पुलिस की मदद के अलावा उनके एवं उनके परिजनों के मोबाइल चेक करवाए जा रहे बताए गए। मोबाइल फोन से पता चल जाएगा कि वह कहां से लौटे हैं। उन्होंने किस-किस से संपर्क साधा है। यह कार्य में गंभीरता एवं सक्रियता बरती जा रही है। उद्देश्य है कि कोरोना की बीमारी को रोकना। गत दिवस दो जमातियों की खोजबीन कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटाइन कराया है।।

होलीगेट पर कोराना के प्रति जागरूक करते स्लोगन लिखी तख्तियां।

एक मकान और एक सार्वजनिक प्याउ के आगे लगी तख्ती।

संवाददाता अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…