पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा लाॅकडाउन के दृष्टिगत बार्डर सीलिंग प्लान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में पुलिस प्रबंध हेतु दिये गये दिशा-निर्देश…

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा लाॅकडाउन के दृष्टिगत बार्डर सीलिंग प्लान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में पुलिस प्रबंध हेतु दिये गये दिशा-निर्देश…
श्री एच0सी0 अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्वनगर, समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को लाॅकडाउन के दृष्टिगत बार्डर सीलिंग प्लान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में पुलिस प्रबंध के मुख्यतः निम्न निर्देश दिये गये हैः-
ऽ प्रत्येक जनपद विशेष रूप से अन्य राज्यों के सीमावर्ती जनपदों के साथ बार्डर सीलिंग के प्लान को तैयार कर लिया जाए।
ऽ स्थानीय अभिसूचना इकाई को और सक्रिय करते हुये अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आने तथा उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों को जाने वाले व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाओं का समयबद्व संकलन कराते हुए अपेक्षित कार्यवाही की जाए।
ऽ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पड़ोसी राज्य के सीमावर्ती जनपदों के पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय रखते हुये लगातार सम्पर्क स्थापित रखा जाये एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए।
ऽ जनपद में सीमा सील करने के लिए बैरीकेटिंग के प्रमुख स्थान चिन्हित कर लिए जाए। प्रमुख मार्ग, रोड एवं कच्चे मार्ग की जानकारी कर बैरियर, नाका के बिन्दु भी तय कर लिये जाए।
ऽ पुलिस बल का सुदृढ़ व्यवस्थापन उपरोक्त चिन्हित स्थानों पर तत्काल किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों मेें पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगायी जाए। वरिष्ट अधिकारी स्वयं निरंतर भ्रमणशील रहें। जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पुलिस उपाधीक्षक के साथ मजिस्ट्रेटों की डियूटी लगवाना सुनिश्चित करें।
ऽ सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस बल की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी जाए। ऐसे समस्त स्थानों पर जहां से लोगों के पैदल आवागमन की संभावना हो, विशेषकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में, वहां प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए।
ऽ सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन द्वारा निगरानी की जाए।
ऽ यदि बार्डर/बैरियर पर लोग एकत्रित होते हैं तो उन्हें वापस लौटाने के प्रयास किये जाए।
ऽ परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक व जोनल अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा अपने निकटतम पर्यवेक्षण में अपने परिक्षेत्र व जोन के कार्य योजना की समीक्षा की जाए।
ऽ ड्यूटी पर लगाये गये कर्मी कोविड-19 के दृष्टिगत पोली कार्वोनेट शील्डें, दस्ताने, मास्क एवं आवश्यकतानुसार पर्सनल प्रोटिक्टिव इक्विपमेंट्स (पी0पी0ई0) के साथ ड्यूटी करेंगे।
ऽ लाॅक डाउन के आदेशों तथा सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्सिंग) के सिद्वान्तों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,