पारिवारिक विवाद को लेकर धारदार हथियार से हत्या…

पारिवारिक विवाद को लेकर धारदार हथियार से हत्या…
जनपद प्रतापगढ़/थाना लालगंजदिनांक 14.04.2020 को वादी श्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने सूचना दिया कि उसकी पुत्री पूनम का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व शचीन्द्र नाथ निवासी मेड़वा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के साथ हुयी थी, जिसकी आज प्रातः उसके पति शचीन्द्र नाथ द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 231/2020 धारा 302 भादवि बनाम शचीन्द्र नाथ पंजीकृत किया गया। थाना लालगंज पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त शचीन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछं के दौरान उसके द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी पत्नी पूनम की हत्या करना स्वीकार किया गया। मृतका के पति अभियुक्त शचीन्द्र नाथ को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,