मछली खाने वालों के लिए खुशखबरी ! पर लखनऊ में आसान नहीं फिश होम डिलिवरी ?*

*मछली खाने वालों के लिए खुशखबरी ! पर लखनऊ में आसान नहीं फिश होम डिलिवरी ?*

*नई व्यवस्था के बीच पार्लर संचालक तालाब से मछलियां न मिल पाने से हैं परेशान…..*

*लखनऊ।* लखनऊ के फिश पार्लर संचालक इमरान हुसैन, शाज आलम और सुनील सिंह का कहना है कि होम डिलिवरी शुरू करने में कम से कम दो दिन का वक्त लगेगा। पार्लर संचालकों का कहना है कि मछलियों की व्यवस्था होती नजर नहीं आ रही है, इसके लिए मछली पालकों से बातचीत की जा रही है। वहीं सुनील सिंह का कहना है कि उनका अपना तालाब है, लेकिन उसमें से मछलियां निकालने के लिए कम से कम दस मजदूरों की आवश्यकता होती है। सहायक निदेशक मत्स्य पालक विकास अभिकरण का कहना है कि मछलियों की व्यवस्था जल्द करवा दी जाएगी।
*चार इलाकों में मछली की होम डिलिवरी शुरू*
गोमतीनगर में शुरू हुई सप्लाई, पार्लर संचालक दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होने शनिवार से गोमतीनगर में मछली सप्लाई शुरू कर दी है। पहले दिन दस किलो मछली की डिलिवरी की। आज रविवार को भी कॉल के हिसाब से आपूर्ति करवाने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि 90 फीसदी लोगों में बोन लेस मछलियों (रोहू और टींगन) की डिमांड है, इसलिए पार्लर संचालकों को आपूर्ति करने में दिक्कत हो रही है।
यहां करें फोन-
*गोमतीनगर: दिलीप कुमार शुक्ला,* 9335202595, 9519244444
*इंदिरानगर: इमरान हुसैन खान,* 9839790941
*आशियाना: शाज आलम*, 9335178992
*गोमतीनगर और चिनहट: सुनील सिंह*, 7785951865 , 7379791333, 8317062080

*संवाददाता सुहैल मारूफ की रिपोर्ट…*