महानगर की पेपर मिल कालोनी में 5 सौ के दो नोट सड़क पर पड़े मिले, पुलिस ने कब्जे में लिए…

महानगर की पेपर मिल कालोनी में 5 सौ के दो नोट सड़क पर पड़े मिले, पुलिस ने कब्जे में लिए…

लखनऊ। वाराणसी के बाद लखनऊ के महानगर की पेपर मिल कॉलोनी में 500 रु के नोट मिलने से हड़कम्प। स्थानीय निवासियों ने दी 112 नम्बर पर सूचना। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नोट लिए कब्जे में। लोगों का कहना है कि कोरोना फैलाने की शाजिश के तहत फेंके गए हैं ये नोट।
इंस्पेक्टर महानगर ने दोनों नोट जीडी में किये दाखिल। दोनो 500 रु के नोट अलग रखे गए सुरक्षित‌‌। इंस्पेक्टर ने कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों से ली सलाह।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक इंस्पेक्टर ने डॉक्टरों को बताई घटना। डॉक्टरों ने नोटो को 24 घंटे अलग रखने की दी सलाह। इससे पूर्व वाराणसी में भी दो स्थानों पर नोट रखे मिले थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…