3 अप्रैल का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें….

📖 3 अप्रैल का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें….

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 94 दिन है। साल में अभी और 271 दिन और (लीप वर्ष में 272 दिन शेष है।
🔹1933– विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
🔹1949– अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने 1 उत्तरी अटलांटिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
🔹1984– राकेश शर्मा रुस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
🔹1999– भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया।
🔹2001– संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे।
🔹2006- नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
🔹2007– नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
🔹2008– मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड से नवाज़ा गया।
🔹2010– एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।
🔹2016– कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप को जीता।
🔹2017– उत्‍तराखण्‍ड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्‍थान में 19वां राष्‍ट्रमंडल वानिकी सम्‍मेलन शुरू हुआ।

🎖 *3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति* 💐

🔹1914– भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का जन्म हुआ।
🔹1954– राजनेता और फिजीशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का जन्म हुआ।
🔹1955- मशहूर गायक हरिहरन का जन्म हुआ।
🔹1962– भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।

😔 *3 अप्रैल को हुए निधन* 💐

🔹1325- चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन हुआ।
🔹1680- भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की रायगढ में निधन हुआ।
🔹2010- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ।
🔹2017- हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का निधन हुआ।

*कृपया ध्यान दें* : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…