भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी तीन वर्ष पूर्ण होने पर…

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी तीन वर्ष पूर्ण होने पर…

लखनऊ 18 मार्च 2020, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज से तीन वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार, जातिवाद, वंशवाद, तुष्टिकरण, साम्प्रदायिक उन्माद, सत्ता संरिक्षत संगठित अपराध की चली आ रही सपा-बसपाई अनवरत परम्परा को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया और तब से ही भाजपा सरकार निरंतर जनअपेक्षाओं को पूर्ण करती हुई अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ रही है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश की जनता ने तिमिर का प्रतिकार करके नई आशाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए मा. नरेन्द्र मोदी जी को देश की बागडोर सौपी और देश में सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास की जबाबदेह राजनीति का अभ्युदय हुआ। देश में विगत कई दशकों से नासूर बन चुकी समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है। देश की राजनीति में 2014 में जो नवअरूणोदय की आधारशिला उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता ने रखी उसे विस्तार देते हुए 2017 में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की युति को समाप्त कर प्रचण्ड बहुमत की भाजपा की सरकार की नींव रखी। आज से तीन वर्ष पूर्व जब योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उन्हें 15 साल से सपा-बसपा द्वारा लूटा गया बदहाल व बीमारू उत्तर प्रदेश सौगात में मिला था। प्रदेश में चारो ओर कलुषित वातावरण था। स्कूल, काॅलेज जाते समय प्रदेश की बेटियां शौहदो से परेशान और लाचार पुलिस से हैरान थी। युवा नौकारियों में हो रहे भ्रष्टाचार से व्यथित थे। जहां एक ओर सपा-बसपा सरकारों की चीनी मील मालिको से मिलीभगत से गन्ना किसान ठगा हुआ था, तो वहीं न तो किसान की फसल के सही दाम और न ही उनकी फसल की खरीद की व्यवस्था ही थी। कानून गुण्डो, अपराधियों और माफियाओं की चैखट पर बंधा हुआ गुलाम हो चुका था। ऐसे में प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना बड़ी चुनौती थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय पथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़े और वर्ष तीन-काम बेहतरीन की पटकथा लिखी गई। विगत तीन वर्षो में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश का व्यापारी रंगदारी व गुण्डागर्दी से पलायन के लिए मजबूर था, तो वहीं आज गुण्डे, बदमाश, माफिया या तो प्रदेश से पलायन कर रहे है या तो अपने गले में तख्ती टांगकर थानों में पहुंचकर खुद को कानून के हवाले कर रहे है। यह योगी जी के नेतृत्व में बदला हुआ उत्तर प्रदेश है जो इंवेस्टर समिट व डिफेंसएक्पो से प्रदेश में निवेश का वातावरण तैयार कर आर्थिक समृद्धि के साथ रोजगार के रास्ते भी खोल रहे है। दशको से राजनीति द्वारा अभिशप्त बना दिया गया बुन्देलखण्ड अवैध खनन और अवैध कब्जो से सपा-बसपाई चारागाह बना गया था। बुन्देलखण्ड आज पेयजल व सिचाई की समस्या से निजात पा रहा है। डिफेंस कोरीडोर से रोजगार के अवसर तैयार हो रहे है। अंधविश्वासों को तोड़ते हुए योगी जी मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के हर शहर में पहुंच रहे है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। किसान की फसल का एक-एक दाना सरकार खरीद रही है। सरकारी नौकरियों में पूरी ईमानदारी के साथ भर्तियां हो रही है। जीरो टालरेंस पर काम करते हुए योगी सरकार में भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी बर्खास्त किये जा रहे है। तीन साल की योगी सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का एक छोटा सा दाग भी नहीं है। मोदी सरकार की नीतियों के साथ ही योगी सरकार की जनकल्याणकारी सरकार को उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता 2019 में एक बार फिर अपना आशीर्वाद दे चुकी है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लेकर जनता से सतत संवाद बनाये हुए है। आगामी 2022 में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को जनता पुनः अपना आशीर्वाद देंगी और प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित करता रहेगा।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,