कन्हैया लाल पाण्डेय की गोली मारकर हत्या…

कन्हैया लाल पाण्डेय की गोली मारकर हत्या…

जनपद बहराइच/थाना हरदी दिनांक 18.03.2020 को वादिनी श्रीमती पिंकी पाण्डेय उर्फ स्नेहलता द्वारा थाना हरदी पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 17.03.2020 की रात्रि में अपने पति कन्हैया लाल पाण्डेय के साथ जानवर हांकते हुए गांव के बाहर तलैया की तरफ जा रही थी, जब उसके पति कन्हैया लाल अर्जुन प्रसाद मिश्र के घर के सामने पहुॅचे तो सन्तोष कुमार मिश्रा, राजेश मिश्रा, अर्जुन प्रसाद मिश्रा, पंकज प्रसाद मिश्रा व नीरज मिश्रा द्वारा घर से बाहर निकलकर वादिनी के पति को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस सूचना पर थाना हरदी पर मु0अ0सं0 78/2020 धारा 147/148/149/302 भादवि बनाम संतोष कुमार आदि उपरोक्त 05 नफर पंजीकृत किया गया।
थाना हरदी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्त 1.संतोष कुमार मिश्रा, 2.राजेश कुमार मिश्रा, 3.अर्जुन कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,