राजधानी लखनऊ में 31 मार्च तक सभी क्लब, सिनेमा हॉल और जिम बंद…

राजधानी लखनऊ में 31 मार्च तक सभी क्लब, सिनेमा हॉल और जिम बंद…

मार्च सोमवार 16-3-2020 कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने 31 मार्च तक सभी मॉल, सिनेमा हॉल/मल्टीप्लैक्स, जिम, क्लब और स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद रविवार रात डीएम ने यह निर्णय लिया। सभी संचालकों को यह आदेश तत्काल प्रभाव से मानने के निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक आदेशों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की टीमें सोमवार को क्लबों व मॉल की चेकिंग भी करेगी। इससे पहले जिलाधिकारी ने रविवार शाम को 22 मार्च तक सभी कोचिंग संस्थान को बंद करने के निर्देश जारी किए थे।उत्तर प्रदेश में में रविवार को कोरोना वायरस से संदिग्ध पीड़ितों के 18 मामले सामने आए हैं। सभी को अस्पताल के इसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उपचार के अलावा उनकी गहन निगरानी की जा रही है। आगरा में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा आठ, जबकि उत्तर प्रदेश में 13 पर पहुंच गया है। केजीएमयू लखनऊ में भर्ती राजधानी निवासी कोरोना के मरीजों की हालत में सुधार है। दोनों आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उधर, परिवारजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य महकमा ने भी राहत की सांस ली है।केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक दोनों मरीजों की हालत में काफी सुधार है। केजीएमयू में कुल 60 टेस्ट किए गए। आगरा के एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अस्पतालों में रविवार को दो संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। इसमें रविवार को स्पेन से लौटे युवक को केजीएमयू में भर्ती किया गया है। जबकि, लोहिया संस्थान में जॉर्डन से लौटे मरीज को भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। देवरिया में ओमान से लौटे एक युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग ने नमूना लिया है। नमूना जांच के लिए केसीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा। बिजनौर में इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से करीब 21 व्यक्ति विभिन्न साधनों से बिजनौर पहुंच गए हैं। लखनऊ से रविवार को देर शाम हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले में आए इन लोगो की सूची मिलने के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ विभाग के अफसरों ने इन सभी लोगो की तलाश का काम शुरू किया, तो दस लोगों को कोरोना के सभावित रोगी होने के शक में अपनी निगरानी में ले लिया है, जबकि 11 लोगो को ट्रेस करने का काम तेजी से चल रहा है। सीएमओ डॉ विजय कुमार ने जिले में विदेश से आए 48 लोगो की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी विभाग के अफसर 11 व्यक्तियों की तलाश में जुटी है, ताकि उन्हें भी निगरानी में लिया जा सके।मेरठ के शास्त्रीनगर में अमेरिका से लौटे एक यात्री के संबंध में उड़ी अफवाह से हड़कंप मचा रहा। शाम के समय हो-हल्ला मचा कि कोरोना का एक मरीज बीती रात से शास्त्रीनगर में अपने घर पर रह रहा है। दिन में जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आए तो उनसे जांच कराने से मना कर दिया और आखिराकार भाग निकला। यह सूचना शहरभर में आग की तरह फैलने लगी। हालांकि जानकारी करने पर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि उक्त व्यक्ति कोरोना से पीड़ित नहीं है। वह 27 फरवरी को ही अमेरिका से स्वदेश आया था और 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड काट चुका है। उससे स्वास्थ्य विभाग ने शपथ पत्र भी भरवा लिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस सूचना के बाद लोगों के जान में जान आई।सोनभद्र के गुरमा का जिला कारागार प्रशासन ने अपने बंदियों को कोरोना से लडऩे का टास्क दे दिया है। इस टास्क में बंदियों को मास्क बनाना है। मास्क बनाने का काम बंदी करेंगे वहीं मास्क का निर्माण मानक के तहत कराने की जिम्मेदारी स्वयं जेल प्रशासन संभाल रहा है। मास्क निर्माण का श्रीगणेश रविवार को ही कर दिया गया। कारागार में प्रतिदिन दो सौ मॉस्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जेल प्रशासन का दावा है कि मास्क पूरी तरह मानक पर खरा है। कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल का कहना है कि मास्क पहले बंदियों में वितरित किया जाएगा ताकि कोरोना से सुरक्षा हो सके। इसके बाद कारागार के आसपास गांव के लोगों में भी मास्क का वितरण किया जाएगा। बंदियों के हाथों से तैयार मास्क को बाजार में उतारने की भी योजना है।कोरोना वायरस से ब…

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…