महाराष्ट्र में संगमनेर जेल से चार कैदी खिड़की तोड़कर फरार…

महाराष्ट्र में संगमनेर जेल से चार कैदी खिड़की तोड़कर फरार…

मुंबई, 08 नवंबर । महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के संगमनेर जेल से बुधवार सुबह चार कैदी फरार हो गए। चारों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, डकैती जैसे गंभीर अपराध के मामले कई पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत संगमनेर तहसील पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आज सुबह संगमनेर जेल परिसर में चारों कैदियों ने पहले हंगामा किया। इसके बाद जेल सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर खिड़की तोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार कैदियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…