सात लोगों को असलहा सहित गिरफ्तार किया…

सात लोगों को असलहा सहित गिरफ्तार किया…

मथुरा, 21 अगस्त। गोवर्धन पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक तमंचा व चाकू बरामद हुए हैं। उप निरीक्षक विनोद कुमार ने हनीफ निवासी देवसेरस को देवसेरस बंबा से एक तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक यशपाल सिंह ने गैस गोदाम के समीप से छोटू गोस्वामी सुभाष राम दिनेश निवासीगण गोवर्धन, वरुण निवासी किशोरपुरा वृंदावन, राहुल निवासी भौंट भरतपुर को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी के पास एक एक चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…