उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान…

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान…

लखनऊ 13 फरवरी। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत आज लखनऊ जिला कंाग्रेस कमेटी द्वारा जनपद लखनऊ में चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान के क्रम में श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किसान मांग पत्र भरवाये जाने का पर्यवेक्षण करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 जुबेर खान जी द्वारा ब्लाक गोसाईंगज के अन्तर्गत ग्राम मस्तेमऊ एवं ग्राम मिर्जापुर में श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी के साथ खेत खलिहानों एवं किसानों के घरों में जाकर मांग पत्र भरवाये। इस दौरान किसानों ने छुट्टा जानवरों से फसल बर्बाद होने, बिजली मूल्य अधिक होने, लागत बढ़ने के बावजूद फसल का उचित मूल्य न मिलने आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की लड़ाई लड़ सकती है।आज के इस अभियान में प्रमुख रूप से उक्त दोनों नेताओं के अलावा सरबजीत सिंह मक्कड़, संजय सिंह, मनोज तिवारी, अरविन्द पटेल आदि पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…