किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसान जन जागरण अभियान…

किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसान जन जागरण अभियान…

लखनऊ 13 फरवरी। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसान जन जागरण अभियान को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किसान कांग्रेस की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। जो ब्लाक स्तर पर जाकर इस अभियान को गति प्रदान करने में मदद करेगी जिसमें श्री मुकेश सिंह बाबा को पश्चिमी जोन एवं देवेन्द्र पटेल को पूर्वी जोन का प्रभारी बनाया गया है। मुकेश बाबा के साथ यतेन्द्र कसाना और डा0 आर0सी पाण्डेय को सम्बद्ध किया गया है और देवेन्द्र पटेल के साथ रामसुधार मिश्रा एवं रमाशंकर द्विवेदी जी को सम्बद्ध किया गया है। इसके अलावा सभी मण्डलों में मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। सुधीर पारासर मुरादाबाद, सुनील चरोरा मेरठ, जावेद उस्मानी सहारनपुर, सुशील तिवारी प्रयागराज एवं मिर्जापुर, डा0 सत्या पाण्डेय सहा0 प्रभारी मिर्जापुर, संजय चैबे वाराणसी, वीरेन्द्र यादव आजमगढ़, नवजीत चैधरी गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल, उदयवीर सिंह लखनऊ के साथ रामू यादव सह प्रभारी, अशोक वर्मा अयोध्या, मूलचन्द देवीपाटन मण्डल के प्रभारी एवं विजय कुमार सिंह सह प्रभारी, नरेन्द्र सेंगर कानपुर मंडल, उमाशंकर उपाध्याय आगरा एवं अलीगढ़ मंडल उनके साथ वेद प्रकाश गुर्जर सहप्रभारी, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी केा झांसी मण्डल का प्रभार सौंपा गया है। उपरोक्त सभी पदाधिकारीगण तत्काल प्रभाव से अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों एवं मण्डलों में पहुंचकर किसान जन जागरण अभियान कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…