जनपद मथुरा/थाना गोविन्दनगर 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 09 हजार 500 रू0 नगद आदि बरामद…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

जनपद मथुरा/थाना गोविन्दनगर 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 09 हजार 500 रू0 नगद आदि बरामद…

दिनांक 07.02.2020 की सांय थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना गोविन्दनगर क्षेत्रान्तर्गत घेराबंदी कर 03 शातिर अभियुक्तों 1.अमित, 2.राजू उर्फ राजूपाल, 3. विमल उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 09 हजार रू0 नगद, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.02.2020 को चांदी कारोबारी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या के सम्बन्ध में थाना गोविन्दनगर में मु0अ0सं0 33/2020 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर, घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना कारित करना एवं बरामद नगदी आदि घटना से सम्बन्घित होना बताया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अमित निवासी 85 मो0 ऊचान कस्वा व थाना अतरौली जनपद अलीगढ।
2. राजू उर्फ राजूपाल निवासी ग्राम हसैना थाना कासगंज जनपद कासगंज।
3. विमल उर्फ बिल्ला निवासी ग्राम नगला सबल थाना भरतना जनपद इटावा।
बरामदगी
1. लूट के 09 हजार रू0 नगद, मोबाइल फोन आदि

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…